फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girlfriend's brother-in-law along with friend killed bus conductor

प्रेमिका के देवर ने दोस्त के साथ मिलकर की थी बस कंडक्टर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's brother-in-law along with friend killed bus conductor
हिसार। राजस्थान के चुरू में चुबकिया ताल निवासी निजी बस कंडक्टर गोपीराम की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 13 दिन बाद सुलझा लिया है। पुलिस ने गोपीराम की प्रेमिका ढंढूर निवासी संतोष के देवर महेंद्र व उसके दोस्त बड़वाली ढाणी निवासी रोहित को वीरवार शाम गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामले में संतोष से पूछताछ में सामने आया कि महेंद्र उसे गोपीराम से मिलने से मना करता था। इसके अलावा करीब 10 दिन से महेंद्र का मोबाइल फोन बंद जा रहा था। शक के आधार पर पुलिस जांच करते हुए ढंढूर पहुंची। महेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ 12 अगस्त की रात गोपीराम के साथ सूर्य नगर फाटक के पास ठेके पर गया। इसके बाद रात करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां आकर गमछे से गोपीराम का मुंह दबाकर दोनों ने उस पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त की सुबह करीब सात बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर वॉशिंग यार्ड के पास से गोपीराम का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतक के मामा सेरड़ा निवासी ताराचंद की शिकायत पर संतोष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed