फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ghirai and Singhwa Ragho declare that if Chanaut is not given a T-connection, they will not allow the pipeline to be laid through their village land.

Hisar News: घिराय और सिंघवा राघो का एलान-चानौत को टी-कनेक्शन नहीं दिया तो अपने गांव की जमीन से गुजरने वाली पाइपलाइन नहीं बिछाने देंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ghirai and Singhwa Ragho declare that if Chanaut is not given a T-connection, they will not allow the pipeline to be laid through their village land.
हांसी। चानौत आंदोलन को समर्थन देने का सिलसिला जारी है। घिराय और सिंघवा राघो के ग्रामीणों ने बड़ा एलान किया है। धरना कमेटी के अनुसार, दोनों गांवों के ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने चानौत गांव को भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन नहीं दिया तो अपने अपने गांवों की जमीन से गुजरने वाली शहर की मुख्य 36 इंची पेयजल पाइपलाइन को किसी भी सूरत में नहीं बिछाने देंगे।
विज्ञापन

गांव चानौत में शहर के लिए आने वाली भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से पीने के पानी के लिए टी-कनेक्शन लेने की मांग के लिए चल रहा धरना 47वें दिन बुधवार को जारी रहा। प्रशासन की तरफ से सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन किए जाने और इंटरनेट पर पाबंदी की आशंकाओं के बीच पुलिस और प्रशासन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आंदोलनकारियों ने धरनास्थल पर दो वाईफाई व 10 सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। इसका खर्च चानौत धरना कमेटी अपने स्तर पर उठाएगी।
विज्ञापन

कल जिला मुख्यालयों पर देंगे ज्ञापन :

धरना कमेटी ने मंगलवार को महापंचायत के बाद कहा था कि 3 जुलाई को प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही 4 जुलाई को मानव शृंखला बनाने व 6 जुलाई को सांकेतिक रोड जाम करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया अकाउंट्स को दोबारा बहाल कराने का मिला आश्वासन :

धरना कमेटी के सदस्य अनूप सिंह चानौत ने बताया कि कमेटी सदस्यों, आंदोलन से जुड़े नेताओं सहित करीब 35 सोशल मीडिया अकाउंट व चैनल को पुलिस प्रशासन ने दो दिन पहले बैन कर दिया था। इस मामले में धरना कमेटी के सदस्यों ने डीसी राहुल नरवाल से मुलाकात की। डीसी से मुलाकात के बाद कमेटी सदस्यों ने दावा किया कि उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इन बैन किए गए सोशल मीडिया अकाउंट्स को दोबारा बहाल करवा देंगे।
5 जुलाई को इनेलो सुप्रीमो पहुंचेंगे चानौत :

5 जुलाई को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला चानौत गांव पहुंचेंगे। उनके साथ इनेलो की समस्त प्रदेश कार्यकारिणी, पार्टी के सभी मौजूदा और पूर्व विधायक भी धरनास्थल पर पहुंचेंगे। अभय चौटाला करीब एक महीना पहले भी धरना स्थल पर आए थे।
बातचीत से ही चानौत विवाद का समाधान संभव : बराला

हांसी। चानौत विवाद का समाधान केवल बातचीत और आपसी सहमति से ही संभव है। मुख्यमंत्री और धरना कमेटी के बीच हुई पहली बैठक के बाद समाधान की उम्मीद जगी थी। उस समय कमेटी के कई सदस्यों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं लेकिन कुछ कारणों से सहमति नहीं बन पाई। यह बात राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने अमृत सरोवर योजना की लॉन्चिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
राला ने कहा उन्होंने कहा कि सभी पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित कर लोकतांत्रिक तरीके से विवाद को समाप्त किया जाना चाहिए।

धरना स्थल पर किसान नेताओं के बीच हुई हाथापाई की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बराला ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की।


उन्होंने कहा कि टी-कनेक्शन लगाने और बाद में हटाने के मामले के बाद हुई राजनीतिक बयानबाजी से विवाद और बढ़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो सरकार नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed