फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Geetika jakhadh will be marry soon, First Arjun awarded palayer, Hisar

परिणय सूत्र में बंधेंगी देश की पहली अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिका जाखड़

Sat, 03 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 03 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Geetika jakhadh will be marry soon, First Arjun awarded palayer, Hisar
गीतिका जाखड़ - फोटो : bureau

प्रसिद्ध महिला पहलवान गीतिका जाखड़ शीघ्र ही प्रणय सूत्र में बंधने जा रहीं हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यकारी अभियंता के पद पर कार्यरत कमलदीप से उनकी मंगनी हुई है। हिसार के निकटवर्ती गांव रावलवास छोटी, निवासी कमलदीप आजकल महेंद्रगढ़ में कार्यरत हैं। उनके पिता गांव के पूर्व सरपंच है तथा भागसिंह जैलदार परिवार से हैं।

विज्ञापन


गीतिका जाखड़ के पिता बलजीत सिंह जाखड़ हिसार में कोच लगे हुए हैं। शुक्रवार को हिसार के एक होटल में उनकी गोद भराई तथा रिंग सेरेमनी आयोजित की गई। शर्मीले स्वभाव तथा रौबदार व्यक्तित्व वाली गीतिका से जब पूछा गया कि कभी आपको किसी खिलाड़ी से शादी की बात दिल में नहीं आई तो उन्होंने बताया कि माता पिता की इच्छा का वे सदैव सम्मान करती हैं तथा उन्होंने जो फैसला लिया वही मंजूर है। आकर्षक परिधान तथा बॉब कट हेयर स्टाइल में उनकी लुक एक खिलाड़ी तथा पुलिस की वर्दी से अलग ही दिख रही थी।
विज्ञापन



विदित रहे कि देश की प्रथम महिला अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिका जाखड़ ने 2008 से 2014 तक लगातार दो बार एशियन गेम में स्वर्ण पदक जीत कर एक कीर्तिमान बनाया है। 2005 में कॉमनवेल्थ खेलों में भी अपनी पहलवानी का सिक्का जमाते हुए न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान भी हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2003 से 2009 तक लगातार भारत केसरी का खिताब भी उनके नाम रहा है। 2001 से 2009 तक लगातार राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक हासिल कर हरियाणा के नाम को ऊंचा किया। आजकल वे हरियाणा पुलिस में हिसार के महिला थाने में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। वे हरियाणा की पहली महिला पहलवान हैं जिन्हें इस पर सीधे लगाया गया। रिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में दोनो परिवारों के रिशतेदारों के अलावा हिसार के उपायुक्त तथा कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह भी आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed