Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gautam Sardana's office shutters down

Hisar News: हार के बाद रामनिवास राड़ा के कार्यालय में पसरा सन्नाटा, गौतम सरदाना के कार्यालय का शटर डाउन

Wed, 09 Oct 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 09 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Gautam Sardana's office shutters down
हिसार के निर्दलीय प्रत्याशी गौतम सरदाना का चुनाव कार्यालय बंद।
हिसार। कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा की हार के साथ ही समर्थकों में मायूसी छा गई और चुनाव कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर डेढ़ बजे एक आदमी चुनाव कार्यालय की रखवाली करता नजर आया। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी गौतम सरदाना के चुनाव कार्यालय का सुबह से ही शटर डाउन था। इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी अमित ग्रोवर का चुनाव कार्यालय बंद नजर आया।
विज्ञापन

उधर, निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल की जीत की बढ़त के साथ ही समर्थकों ने ढोल बजाकर खुशी मनानी शुरू कर दी। जैसे ही सावित्री जिंदल की जीत हुई तो कार्यालय में समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। समर्थक नाचने लगे और एक-दूसरे को गुलाल लगाने लगे।
विज्ञापन


सुबह 11:23 बजे, गौतम सरदाना का कार्यालय
सुबह 11:23 बजे निर्दलीय प्रत्याशी गौतम सरदाना के चुनाव कार्यालय का शटर पर ताला लटका हुआ था। कार्यालय के बाहर दो छात्र बैठे हुए थे। उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम सुबह 9 बजे यहां आए थे, जब से ही शटर बंद पड़ा है। यहां कोई भी समर्थक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1:06 बजे, सावित्री जिंदल का कार्यालय
ग्रीन स्क्वेयर मार्केट में बने सावित्री जिंदल के चुनाव कार्यालय में दोपहर 1:06 बजे समर्थक जश्न मना रहे थे। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी जा रही थी। पटाखे फोड़े गए और समर्थकों को लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई। उसके बाद यहां से समर्थक सावित्री जिंदल के विजयी जुलूस में शामिल हुए।

दोपहर 1:26 बजे, सिरसा रोड स्थित भाजपा कार्यालय
दोपहर 1:26 बजे सिरसा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में समर्थक एलईडी पर चुनाव के नतीजे देख रहे थे। भाजपा सरकार बनने पर समर्थकों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। लड्डू बांटे गए। कार्यालय के बाहर ढोल बजाए गए। फोन पर समर्थक एक-दूसरे को चुनाव के नतीजे बता रहे थे। समर्थकों ने कहा कि इस बार फिर भाजपा सरकार बन गई।

दोपहर 1:45 बजे, रामनिवास राड़ा का कार्यालय
दोपहर 12:30 बजे रामनिवास राड़ा के कार्यालय में कुछ समर्थक बैठे नजर आए। मगर जैसे ही सावित्री जिंदल की जीत की बढ़त शुरू हुई तो समर्थकों में मासूयी छा गई। दोपहर एक बजे रामनिवास राड़ा के कार्यालय में सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। धीरे-धीरे समर्थक कार्यालय से खिसकने लगे। दोपहर 1:45 बजे कार्यालय में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed