फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Garbage is being thrown where warning boards are installed.

Hisar News: जहां चेतावनी बोर्ड लगा, वहीं फेंक रहे कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Garbage is being thrown where warning boards are installed.
हिसार में लगाए निगम के चेतावनी बोर्ड के सामने ही फेंका गया कचरा। 
हिसार। नगर निगम की तरफ शहर में खुले में कचरा डालने से रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। लेकिन लोग लापरवाही बरतते हुए वहीं पर कचरा फैला रहे हैं। बता दें कि निगम की तरफ से सार्वजनिक स्थानों पर सफाई करवाने के बाद चेतावनी बोर्ड लगवाए जा रहे हैं। इन चेतावनी बोर्ड पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि इस स्थान पर कूड़ा-कचरा, मलबा, गोबर आदि डालना व जलाना मना है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो नियमानुसार उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। मलबा निगम से सीएंडी वेस्ट प्लांट में डालें। इस कार्य के लिए किसी को ट्रैक्टर-ट्रॉली की जरूरत है तो निर्धारित फीस देकर निगम से प्राप्त की जा सकती है। इस पर निगम का स्वच्छता हेल्पलाइन नंबर 99535-58000 पर लिखा हुआ है।
विज्ञापन

यहां लगवाए हैं चेतावनी बोर्ड
डीसी-एमसी कॉलोनी के मोड़ के सामने दिल्ली रोड के किनारे, पुरानी कचहरी एरिया, शांति नगर चौक, वार्ड 6 की मेन गली में बूस्टिंग स्टेशन के पास आदि जगहों पर ये चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ठोस कचरा प्रबंधन के उपनियम लागू करने से पहले मुख्यालय से ली जाएगी अनुमति
निगम प्रशासन की तरफ से ठोस कचरा प्रबंधन नियम के तहत बनाए गए उपनियमों को लागू करने से मुख्यालय से अनुमति ली जाएगी। हालांकि इसे लेकर आम जनता से सुझाव व आपत्तियां मांगी गईं थी। इसे लेकर शहरवासियों को 15 दिन का समय भी दिया गया था। इन उपनियमों के तहत पशु व पक्षियों को सार्वजनिक स्थानों पर भोजना खिलाना, खुले में बर्तन व कपड़े धोना, गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके न देना और अलग-अलग डस्टबिन में न डालना, खुले में थूकना, खुले में पेशाब करना आदि गैर कानूनी होगा और ऐसा करने पर जुर्माने का प्रावधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed