{"_id":"63c6e03277dfc43866027e22","slug":"gang-war-in-kalanwali-case-of-murder-registered-against-10-people-including-jagga-takhtmal-hisar-news-hsr6526941127-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालांवाली में गैंगवार : जग्गा तख्तमल सहित 10 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालांवाली में गैंगवार : जग्गा तख्तमल सहित 10 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करते कालांवाली पुलिस कर्मचारी । संवाद
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कालांवाली से देसूमलकाना रोड पर हुई गैंगवार मामले में पुलिस ने जग्गा तख्तमल, गगी ओढां, बलकार तख्तमल व सात अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज किया है। आरोपियों के पंजाब में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सिरसा पुलिस ने पंजाब पुलिस की सहायता से मुक्तसर सहित कई अन्य क्षेत्रों में छापे मारे हैं। इसके अलावा पुलिस ने प्रदेश के अन्य जिलों से भी सहायता मांगी है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
पुलिस ने मंगलवार को दोपहर दो बजे दीपू उर्फ दीपक व वीरेंद्र उर्फ दीपू के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। गैंगवार में घायल अमनदीप उर्फ काला और परमजीत उर्फ जग्गा खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और घायल अमनदीप व मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया है। मृतक दीपू उर्फ दीपक के भाई ने आरोप लगाया कि दुश्मनी होने के बाद जगसीर सिंह जग्गा तख्तमल उन्हें परेशान करता था। जग्गा तख्तमल का अवैध असलाह का धंधा है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी थी। पुलिस ने भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस भी जग्गा तख्तमल के कहने अनुसार उनके घर पर छापा कार्रवाई कर उन पर धक्के से कई मामले दर्ज किए हैं। अब भी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस भी कोई सख्त कदम नहीं उठा रही।
घायल बोला : पांच गाड़ियों में सवार होकर आए थे हमलावर
घायल परमजीत ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए हमलावर पांच गाड़ियों में सवार होकर आए थे। इसमें करीब 15 युवक सवार थे। एक गाड़ी हमलावर वहीं छोड़कर अन्य गाड़ियों में सवार होकर वहां से फरार हो गए। सभी युवकों के पास दो-दो पिस्तौल थी। आरोपी दीपू उर्फ दीपक को मारने की नीयत से मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
दोपहर बाद सुखचैन से सुबाखेड़ा रोड पर मिली लावारिस अवस्था में गाड़ी
वारदात होने के बाद पुलिस नेे प्रदेशभर में आरोपियों की गाड़ियों की बीटी करवाई थी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर एसेंट गाड़ी पर सवार होकर फरार हुए थे। ऐसे में मंगलवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली की सुखचैन से सुबाखेड़ा रोड पर एक गाड़ी लावारिस स्थिति में खड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। कब्जे में ली गाड़ी वारदात में उपयुक्त होने के संबंध में पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही।
मृतकों के हाथ, छाती व पीठ पर लगी हैं गोलियां
पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों और घायलों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शवों का एक्सरे करवाने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपे है। दीपक के एक हाथ पर दो, छाती पर एक व दूसरे हाथ पर एक और पीठ पर भी गोलियां लगी हैं। वहीं वीरेंद्र के दोनों कंधों पर एक एक और छाती में भी एक गोली लगी है। जिससे उनकी मौत हुई है।
वायरल पोस्ट की जांच के लिए पुलिस ने इंस्टाग्राम को लिखा पत्र
गैंगवार में दो की हत्या करने के बाद इंस्टाग्राम पर जग्गा तख्तमल ने पोस्ट वायरल कर वारदात को कबूला था। इसके बाद अब पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट वायरल करने मामले में अब पुलिस भी मामले की जांच कर ही है। पुलिस ने पोस्ट की जांच के लिए इंस्टाग्राम को पत्र लिखा है। इसमें पोस्ट किस व्यक्ति की आईडी से जारी हुई है और किस समय जारी हुई है, इसकी जानकारी मांगी है।
वर्जन -----
हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में छापा मारने की कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज की जांच के लिए इंस्टाग्राम को पत्र लिखा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर चार नामजद व छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक सिरसा।

जग्गा तख्तमल की पोस्ट।- फोटो : Sirsa