फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ganesh Chaturthi festival begins with Gajanand Ji come to my house

Hisar News: गजानंद जी मेरे घर में पधारो के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi festival begins with Gajanand Ji come to my house
मोहना मंडी में गणेश चतुर्थी महोत्सव में पूजा करते श्रद्धालु।
हिसार। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो जयकारे के साथ बुधवार से गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू हुआ। ढोल और भजनों पर नाचते हुए श्रद्धालु बप्पा को लेकर घर पहुंचे और विराजमान किया। घरों से लेकर मंदिरों में गणेश चतुर्थी की धूम रही। सुबह-शाम पूजा-अर्चना चलती रही।
विज्ञापन


गणपति को मोदक, पंच मेवा, लड्डूओं का भोग लगाया गया। वहीं, शहर में मोहना मंडी, शांति नगर, बड़वाली ढाणी, पटेल नगर सहित अन्य एरिया में गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति संग सेल्फी भी ली। वहीं, जवाहर नगर स्थित गली नंबर-2 में हनुमान मंदिर भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित की गई। सुबह-शाम पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


प्रधान इंद्र चंद राठी ने बताया कि गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में रोजाना भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। मोहना मंडी में भगवान गणेश को विराजमान करने के बाद सुबह पूजन किया गया। शाम को महिला संकीर्तन हुआ। वहीं, शाम को हुई भजन संध्या में भगवान गणेश के भजनों की वर्षा की। जगह-जगह चल रहे महोत्सव में झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बप्पा की मूर्ति की खरीदारी के लिए लगी भीड़

सुबह से ही दिल्ली रोड पर बप्पा की मूर्ति की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। श्रद्धालु गणपति का अलग से शृंगार करवा रहे थे। 60 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये की मूर्तियां बिक रही थी। मूर्ति विक्रेता प्रवीण ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन उनका काम अच्छा रहा। सबसे ज्यादा मीडियम साइज की मूर्तियाें की बिक्री हुई।

लावट निवास पर गणपति बप्पा विराजित, पांच दिन चलेगा उत्सव

हिसार। ऋषि नगर स्थित लावट निवास पर बुधवार को छठा गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि विधान से गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। आशीष और पूजा लावट ने बताया कि गणपति बप्पा का उत्सव 5 दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिदिन सुबह सवा 10 बजे व शाम को सवा 5 बजे से महाकीर्तन होगा। शाम 7:15 बजे आरती व भोग लगाया जाएगा। 31 अगस्त को शाम 4 बजे गणपति बप्पा का धूमधाम से अबीर, गुलाल व ढोल के साथ बिना पर्यावरण को प्रदूषित किए इको फ्रेंडली गणपति का विसर्जन किया जाएगा।


वानप्रस्थ संस्था ने मनाया गणेश चतुर्थी महोत्सव

हिसार। वानप्रस्थ सीनियर सिटीजन क्लब में गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया गया। क्लब प्रांगण में गणपति प्रतिमा की स्थापना कर आरती की गई और मोदक का भोग लगाया गया। क्लब के महासचिव डाॅ. जेके डांग ने बताया कि गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव का पर्व है। जो पूरे देश में भक्ति और उत्साह से मनाया जाता है। महोत्सव में कार्यक्रम का संचालन शशि आर्या ने किया। इस दौरान भगवान गणेश की भजन और गीत गाए। डाॅ. एसएस धवन ने घर में पधारो गजानंद जी तो वहीं डाॅ. शशि मदन ने आओ विराजो महाराज, डाॅ. दीप पूनिया ने तेरे पूजन को भगवान भजन गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed