फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gambuzia fishes put in ponds to destroy the larvae of mosquitoes that spread malaria and dengue

मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लारवा को नष्ट करने के लिए तालाबों में डाली गंबूजिया मछलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Gambuzia fishes put in ponds to destroy the larvae of mosquitoes that spread malaria and dengue
जोहड़ में मछलियां डालते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हिसार। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों में मच्छरों के लारवे को नष्ट करने के लिए गंबूजिया मछलियां और गप्पी डालने का अभियान चलाया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मेजर सुभाष खतरेजा ने बताया कि ये विशेष प्रकार की मछलियां मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लारवा को अपने भोजन के रूप में प्रयोग करती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर रमेश रंगा के नेतृत्व मे गांव लाडवा और मंगाली, हेल्थ इंस्पेक्टर नफे सिंह सोनी ने नलवा और तलवंडी रुक्का में स्वास्थ्य विभाग के फील्ड वर्कर राजमल और महेंद्र सिंह द्वारा गंबूजिया मछलियां तालाबों में छोड़ी गई। रेपिड फीवर मास सर्वे अभियान के तहत एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों की टीमें घर घर जाकर बुखार पीड़ित मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाने का कार्य कर रही हैं। मलेरिया का मच्छर साफ और खड़े पानी में अंडे देता है और एक संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति को काटकर बीमारी को फैलाता है।
विज्ञापन

उपाय : अपने घर और आस पड़ोस में पानी इकट्ठा न होने दें। खड़े पानी या गड्ढों में मिट्टी का तेल या काला तेल डाल दें। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाते हुए अपने घर के पानी के पात्रों कूलर, फूलदान, छत पर पड़े टायरों, मटको और पानी की टंकियों को एक बार अवश्य साफ करें। मलेरिया बुखार के प्रमुख लक्षण तेज बुखार, सर्दी और कंपकपी, सिर दर्द और उल्टियां आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed