फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gadkari asked for DPR for Ring Road, CM and Public Works Minister discussed

Hisar News: रिंग रोड के लिए गडकरी ने मांगी डीपीआर, सीएम और लोक निर्माण मंत्री ने की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gadkari asked for DPR for Ring Road, CM and Public Works Minister discussed
शहर से गुजरने वाला साउथ बाईपास से जाते वाहन।  संवाद 
हिसार। राजगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए प्रस्तावित रिंग रोड पर काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। गांव देवा से कैंट तक 23 किलोमीटर लंबी यह परियोजना सिरे चढ़ती है तो हिसार के अंदर से गुजर रहे भारी वाहनों के कारण होने वाले हादसों और जाम से निजात मिल जाएगी। बरवाला विधायक और लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय सड़क एवं यातायात मंत्री नितिन गडकरी से इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की। इस पर गडकरी ने डीपीआर मांगी है।
विज्ञापन


शहर में भारी वाहनों का दबाव कम करने के लिए रिंग रोड निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही है। हालांकि, सिरसा से राजगढ़ तक रिंग रोड बना है, लेकिन इससे आगे कैंट तक नहीं है। इस वजह से राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहन हिसार के अंदर से होते हुए साउथ बाईपास होकर दिल्ली की ओर जाते हैं। भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में भी इस रिंग रोड को बनाने की चर्चा हुई थी, लेकिन प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। रिंग रोड नहीं होने से भारी वाहन शहर के अंदर से गुजरते हैं। राजस्थान से आने वाले वाहनों को दिल्ली की तरफ जाना है तो राजगढ़ रोड के जरिये शहर में दाखिल होते हैं और साउथ बाईपास से होकर एनएच 9 पर चढ़ते हैं। इसी तरह दिल्ली से आने वाले वाहनों को राजस्थान जाना है तो वे भी शहर के अंदर से होकर जाते हैं।
विज्ञापन

दो हिस्सों में बना हुआ है रिंग रोड
बरवाला रोड से सिरसा रोड और सिरसा रोड से राजगढ़ रोड तक बाईपास बना हुआ है। रिंग रोड को पूरा करने के लिए राजगढ़ रोड से दिल्ली रोड और दिल्ली रोड से बरवाला रोड तक बाईपास बनाने की जरूरत है। हालांकि दिल्ली रोड को बरवाला रोड से जोड़ने के लिए एक फोरलेन रोड प्रस्तावित है, जिसके लिए कुछ जमीन भी खरीदी जा चुकी है। यह रोड भी रिंग रोड को पूरा करने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

जल्द शुरू हो रिंग रोड का निर्माण
रिंग रोड नहीं होने से आजाद नगर से दिन भर भारी वाहन गुजरते रहते हैं। इस कारण से जाम लगने के साथ-साथ हादसे की भी आशंका बनी रहती है। सरकार को जल्दी इस रोड का निर्माण शुरू करवाना चाहिए। - जगदीश पूनिया, प्रधान, आजाद नगर मार्केट एसोसिएशन
---

रिंग रोड नहीं होने से आजाद नगर से काफी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों के कारण इस रोड पर हादसे भी हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। - सुरेंद्र शर्मा, प्रधान, आजाद नगर सुधार समिति
----
लोग आवागमन के लिए साउथ बाईपास का इस्तेमाल करते हैं। इसके आसपास काफी आबादी बस चुकी है और इस रोड पर दिनभर भारी वाहन दौड़ते हैं, जिससे अक्सर हादसे होते हैं। - सतबीर सिंधु, महासचिव, सेक्टर 15 वेलफेयर एसोसिएशन

-----

कई वर्षों से रिंग रोड के निर्माण की मांग उठ रही है। सरकार इसे जल्द पूरा करवाए, क्योंकि इसके बनने से ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश होने वाली समस्या से छुटकारा मिल सकता है। - योगराज गर्ग, प्रधान, रेजिडेंट्स डेमोक्रेटिक वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed