{"_id":"65f1e5cfad8c9bfbe509d20b","slug":"frustrated-with-financier-auto-driver-commits-suicide-by-consuming-sulfas-hisar-news-c-21-hsr1020-341176-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फाइनेंसर से परेशान ऑटो चालक ने सल्फास खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फाइनेंसर से परेशान ऑटो चालक ने सल्फास खाकर दी जान
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर एरिया में रहने वाले 35 वर्षीय संदीप ने फाइनेंसर से परेशान होकर सल्फास खा ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर को परिजन शव लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। आजाद नगर थाना पुलिस द्वारा आरोपियों पर एफआईआर दर्ज न करने पर हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक संदीप की पत्नी शालू के बयान पर मनीष, अवतार, मनजीत, गुलशन, कृष्ण, टीना और दो अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया।
आजाद नगर एरिया के अमर इन्कलेव में रहने वाली शालू ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी है। पति संदीप ऑटो चलाता था। कुछ समय पहले हांसी के मनीष और अवतार के ग्रुप से 25 हजार रुपये उधारे लिए थे। दो महीने की किस्त बकाया थी। मंगलवार शाम को पति ऑटो लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहां पर मनीष और अवतार मिले। दोनों ने संदीप से उधार दिए रुपये मांगे। रुपये न देने पर मारपीट की। घर आने के बाद पति कमरे में चले गए और सल्फास खा ली। तबीयत बिगड़ने पर पूछा तो पति ने बताया कि फाइनेंसरों के दबाव में आकर ऐसा कदम उठाया है। गंभीर हालत में संदीप को निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। आजाद नगर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।