{"_id":"351c06d247bf492f9206ae577d0c1304","slug":"from-6-to-9-pm-curfew-relaxation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू में सुबह 6 से 9 बजे तक छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू में सुबह 6 से 9 बजे तक छूट
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गणमान्य लोगों से विचार विमर्श करने के बाद आईजी अनिल राव ने बुधवार सुबह 6 से 9 बजे तक कर्फ्यू में छूट देने का एलान किया है।
विज्ञापन
अगर माहौल शांतिपूर्वक रहेगा तो छूट बरकरार रखी जाएगी। अगर किसी तरह का उपद्रव हुआ तो फिर से कर्फ्यू लगा दिया जाएगा।
दहशत और कर्फ्यू की कैद से शहर को आजाद करने के लिए आईजी अनिल राव व मंडल आयुक्त राजबीर सिंह ने शहर के गणमान्य लोगों के साथ मीटिंग कर शांति बहाली के लिए विचार विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि केवल एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने शेष 99 प्रतिशत लोगों को कैद कर दिया है। ऐसे मौके पर कुछ बदमाश प्रवृत्ति के लोग फायदा उठाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
कुछ ही लोग होते हैं जो पूरी कौम को बदनाम करा देते हैं। प्रदेश एक भयावह दौर से गुजरा है। अब हमें अपने सामाजिक ताने बाने को बचाना है।
हिसार को रोहतक नहीं बनने देना। यहां अमन चैन की शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हम नहीं चाहते कि कर्फ्यू को आगे बढ़ाया जाए।
आप सभी शहर के गणामान्य लोग अपने अपने एरिया में युवाओं व बच्चों को समझाएं। किसी तरह का भड़काऊ भाषण न दें। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक में सभी से विमर्श करने के बाद बुधवार को कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही
हिसार जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौतम सरदाना ने कहा कि हिसार में उपद्रवियों की ओर से तोड़फोड़ के समय पुलिस को फोन किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने मदद करने से साफ इनकार कर दिया।
उक्त अधिकारी ने कहा कि अपनी सुरक्षा खुद करो हमारे पास कोई प्रबंध नहीं है। आईजी अनिल राव ने कहा कि ऐसे अधिकारियों का नाम बताएं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।