फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Frauded two and a half lakh rupees by posing as a friend of a retired policeman

Hisar News: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी का दोस्त बनकर ठगे पौने दो लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Frauded two and a half lakh rupees by posing as a friend of a retired policeman
बास। साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी का दोस्त बनकर उससे लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंघवा खास निवासी राममेहर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। 15 मई कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई और उसने अपने आपको सिरसा निवासी उसका दोस्त शंकर बताया और कहा कि मेरा मोबाइल खराब हो गया है। मेरे दोस्त का रिश्तेदार अस्पताल मे इलाज के लिए दाखिल है और उसका ऑपरेशन होना है। इसलिए उसको पैसे की सख्त जरुरत है। मैं आपके बैंक खाता में पैसे डलवा देता हूं और मेरे बताए गए मोबाइल में उन पैसों को डलवा देना। उसके बाद उसने उसके बैंक खाते में पैसे जमा का एक फेक मैसेज बनाकर उसके पास भेज दिया। उसके पास स्मार्ट फोन न होने की वजह से उसने 15 मई को अपने भतीजे सुमित के फोन से 25 हजार रुपये, पौते रजत के मोबाइल से 44 हजार 500 रुपये और 95 हजार रुपये सुमित्रा के बैंक खाते से डलवा दिए। उसके बाद 16 मई को मोनिका के खाते से 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए। इस तरह उससे एक लाख 74 हजार 500 रुपये की ठगी की गई है। 18 मई को उसने अपने दोस्त सिरसा निवासी शंकर से उसके रिश्तेदार का हाल-चाल पूछने के लिए फोन किया तो शंकर ने बताया कि न तो उसका कोई रिश्तेदार बीमार है और न ही उसने पैसों के लिए आपको फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed