फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud of Rs 2.5 lakh with the Principal of Nursing College

Hisar News: नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य के साथ ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 2.5 lakh with the Principal of Nursing College
हिसार। नागरिक अस्पताल की नर्सिंग प्राचार्य कामजीत के साथ साइबर अपराधियों ने ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पता चलने पर इस संबंध में शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में सेक्टर-14 में रहने वाली कामजीत ने बताया कि उनका एक्सिस बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को मैसेज आया कि खाते से ढाई लाख रुपये की नकदी निकाली गई है। इस बारे में बैंक में जाकर पता किया तो सामने आया कि एक बार खाते से 1, 49, 999 रुपये और दूसरी बार एक लाख रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि न तो मेरे पास कोई कॉल आई और न ही किसी ने ओटीपी पूछा उसके बाद भी खाते से रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के बाद अब पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



बस स्टैंड पर व्यक्ति से फोन छीना, आरोपी पकड़ा
हिसार। शहर के बस स्टैंड पर बुधवार शाम को बस में सवार एक युवक ने यात्री का मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद जब वह भाग रहा था तो उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पनिहारी गांव का रहने वाला रवि है। शहर थाना पुलिस ने रवि के खिलाफ छीना-झपटा का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में फतेहाबाद के बडोपल निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह किसी काम से बुधवार को शहर आया था। शाम को गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा। जब बस में चढ़ा तो एक युवक फोन छीन कर भागने लगा। परिचित ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed