फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four youths who came in a car written by Haryana government looted a car full of scrap

हरियाणा सरकार लिखी गाड़ी में आए चार युवकों ने लूटी स्क्रैप से भरी गाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four youths who came in a car written by Haryana government looted a car full of scrap
हिसार। हरियाणा सरकार लिखी गाड़ी में आए चार युवकों ने राजस्थान के सिद्धमुख के गांव सरदारपुरा निवासी हंसराज का अपहरण कर लूटी स्क्रैप से भरी गाड़ी लूट ली। मामले की शिकायत उसने सदर थाने में दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 9 दिसंबर को उसने जोधपुर से गाड़ी लोड की थी। इस बीच उसके पास फोन आया कि गाड़ी घर ले जाए। उसके बाद एक नंबर से फोन आया कि गाड़ी को हिसार बाईपास ले आए। उसके बाद उसे फोन कर सूरेवाला मोड़ के पास आने को कहा।
विज्ञापन

पीड़ित हंसराज ने बताया कि जब वह सुरेवाला मोड़ पहुंचा तो उसके पीछे हरियाणा सरकार लिखी बोलेरो गाड़ी लग गई। इस गाड़ी में सवार युवकों के इशारा करने पर उसने अपनी गाड़ी को रोका। बोलेरो सवार लोगों ने उसे गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा। हंसराज ने कहा कि वह पार्टी से बात कर ले। हंसराज ने पार्टी को फोन करना चाहा तो उसे नीचे गिरा दिया और उसका अपहरण कर उसे एक मुर्गी फार्म पर ले गए। वहां आरोपियों ने जेसीबी की मदद से उसकी गाड़ी को खाली कर लिया। वहां से आरोपी उसे सदलान के पास ले आए। इस बीच गाड़ी का डीजल खत्म होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। अगली सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसानों ने उसे देखकर डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसके हाथ-पांव खोले व उसके ऊपर दिया कंबल हटाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed