{"_id":"6a0f53953dbe3915c209b477","slug":"four-vehicles-collided-one-after-the-other-on-the-dabda-chowk-overbridge-causing-traffic-jam-hisar-news-c-21-hsr1020-874834-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डाबड़ा चौक ओवरब्रिज पर एक के बाद एक भिड़े चार वाहन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डाबड़ा चौक ओवरब्रिज पर एक के बाद एक भिड़े चार वाहन, लगा जाम
विज्ञापन
डाबड़ा चौक ओवरब्रिज पर वाहन टकराने से क्षतिग्रस्त हुई नगर निगम की टिपर गाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। डाबड़ा चौक ओवरब्रिज पर वीरवार दोपहर टाउन पार्क की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे चार वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। कार चालक मौका पाकर भाग गया। वाहनों के आपसे में टकराने से डाबड़ा चौक से लेकर हादसा स्थल तक आधा घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सूचना देने के बाद तक डायल 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
सर छोटूराम कॉलोनी निवासी ऑटो चालक प्रदीप ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह डाबड़ा चौक ओवरब्रिज से होकर टाउन पार्क की तरफ जा रहा था। उसके आगे जिंदल स्कूल की बस, नगर निगम का टिपर व सबसे आगे कार चल रही थी। कार चालक ने ओवब्रिज से उतरते वक्त अचानक से ब्रेक लगा दिए। इस वजह से पीछे चले रहे तीनों वाहन आपस में टकराते हुए कार में भिड़ गए। इससे चारों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। ऑटो व टिपर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। टिपर चालक मनीष ने बताया कि कार चालक के लापरवाही से ब्रेक लगाने से हादसा हुआ। उसने डायल-112 को, अपने ठेकेदार व निगम अधिकारियों को सूचना दी। वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब आधे घंटे बाद ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो गया।
स्कूल बस में थे बच्चे, मचा हड़कंप
जिंदल स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसमें कुछ बच्चे थे। बस जैसे ही टिपर में पीछे टकराई। बच्चों में हड़कंप मच गया। चालक के एकाएक ब्रेक लगाने से बच्चे आगे की ओर उछले। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ले रही लोगों की जान
डाबड़ा चौक ओवरब्रिज पर हादसे बढ़ रहे है। ट्रैफिक व्यवस्था अनियंत्रित होने के कारण चौक पर भी आए दिन वाहन आपस में टकराते हैं। चौक से आगे बढ़ते ही दुपहिया और कार चालक वाहन को कहीं रोकना न पड़े इसके लिए तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं। इनमें सबसे आगे रहने की होड़ लगी रहती है। ढलान में गति और तेज होने और किसी वाहन के अचानक आगे आने से ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे पीछे से आ रहे वाहनों के भिड़ने का खतरा बना रहता है। एक सप्ताह के दौरान यहां तीन बड़े हादसे हो चुके हैं। एक हादसे में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। एक कर्मचारी घायल हो गया था। इससे पहले भी कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई थी।
--
डाबड़ा चौक ओवरब्रिज पर हादसों को रोकने के लिए रोड सेफ्टी टीम व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बातचीत कर ब्रेकर बनवाने सहित अन्य कदम उठाए जाने के लिए बातचीत की जाएगी। तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों पर भी लगाम कसी जाएगी। - होशियार सिंह, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस थाना हिसार