{"_id":"601afa368ebc3e4c8d41b3fc","slug":"four-policemen-indicted-for-escaping-17-captives-from-child-improvement-home-hisar-news-rtk593717166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में बाल सुधार गृह से 17 बंदी फरार होने के मामले में कार्रवाई, चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में बाल सुधार गृह से 17 बंदी फरार होने के मामले में कार्रवाई, चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Thu, 04 Feb 2021 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण गृह हिसार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला रोड स्थित ऑब्जर्वेशन होम (बाल सुधार गृह) से 17 बंदी फरार होने के मामले में ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। प्रशासन की ओर से इन सभी पुलिस कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर यह कदम उठाया गया है। इनमें से एक ईएएसआई जगराज सिंह को अनिवार्य सेवानिवृत्ति, सिपाही विनोद व रघुविंदर को बर्खास्त और सिपाही विजेंदर की स्थायी तौर पर छह वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस की ओर से विभागीय जांच चल रही थी। जांच में पाया गया है कि ईएएसआई जगराज सिंह, सिपाही विनोद व सिपाही रघुविंदर अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। सिपाही विजेंदर सिंह अपनी ड्यूटी पर मौजूद था लेकिन बिना वर्दी के गेट के अंदर था, जबकि उसकी ड्यूटी गेट के बाहर लगी थी।
विज्ञापन
वारदात के दौरान चार में से तीन कर्मचारी बिना किसी पूर्व अनुमति या जानकारी के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए। यह जांच केवल जेल में तैनात जिला पुलिसकर्मियों की गई है, पर जेल विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच में इन चारों पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में जानबूझकर लापरवाही बरतने और घोर अनुशासनहीनता करना पाया गया है।
विज्ञापन
यह था मामला
उल्लेखनीय है कि 12 अक्तूबर 2020 की शाम को बाल सुधार गृह हिसार में 97 बंदी निरीक्षण में थे। इनमें से शाम करीब 6 बजे 17 बाल बंदी बाल सुधार गृह में तैनात पुलिस कर्मचारियों को घायल कर एवं उन पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए थे।
इसी के साथ कुछ बाल बंदियों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए थे। इस पर फरार हुए 17 बाल बंदियों के खिलाफ नजदीकी सदर थाने में आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 224, 332, 353, 379 बी के तहत केस दर्ज किया गया था।
चार जवान थे ड्यूटी पर
वारदात के समय ऑब्जर्वेशन होम की सुरक्षा के लिए ईएएसआई जगराज सिंह, सिपाही विनोद, सिपाही रघुविंदर और सिपाही विजेंदर की ड्यूटी लगाई गई थी। वैसे इनकी ड्यूटी ऑब्जर्वेशन होम के मुख्य गेट पर लगी थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने ऑब्जर्वेशन होम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया था।
12 बाल बंदी पकड़े जा चुके
अब तक पुलिस द्वारा ऑब्जर्वेशन होम से फरार हुए 17 में से 12 बाल बंदियों को पकड़ा जा चुका है। पांच बाल बंदी अभी फरार हैं, जिनका पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पांच जनवरी को 12वां बाल बंदी गिरफ्तार किया गया था। इनमें से कुछ तो बाहर निकलकर भी आपराधिक वारदात को अंजाम दे चुके थे।
अभी तक 12 बाल बंदी पकड़े गए हैं, बाकी की भी तलाश जारी है। हमारी ओर से जेल के स्टाफ से कोई पूछताछ नहीं की गई है, क्योंकि उनका स्टाफ हमसे अलग है। हमारी ओर से ऑब्जर्वेशन होम में तैनात जिला पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी की जांच की गई है। उसी में यह सभी लापरवाही बरतते पाए गए हैं। - विकास लोहचब, पुलिस पीआरओ, हिसार।