फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four people were cheated of Rs 18 lakh in the name of sending them to Germany

Hisar News: जर्मनी भेजने के नाम पर चार लोगों से 18 लाख रुपये ठगे

Sun, 23 Jun 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 23 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Four people were cheated of Rs 18 lakh in the name of sending them to Germany
बास (हिसार)। क्षेत्र के गांव सिंघवा खास के चार लोगों के साथ जर्मनी भेजने के नाम पर 18,39,500 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। मामले में बास थाना पुलिस ने सिंघवा खास निवासी दीपक व उसकी पत्नी प्रियंका, सूर्या व उसकी मां प्रमोद और रोहतक जिले के महम के गांव लाखन माजरा निवासी बिजेन्द्र राठी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित रविंद्र, विजय व उसके बेटे आशीष और कृष्ण ने आरोपियों के बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 18,39,500 रुपये डाल दिए। सिंघवा खास निवासी विजय ने बताया कि उन चारों को 12-12 लाख रुपये में जर्मनी भेजने की बात हुई थी, जिसके लिए आरोपियों ने कहा था कि उनको पहले तीन महीने के लिए दुबई में काम करना पड़ेगा और उसके बाद उनको जर्मनी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आरोपियों ने विजय के बेटे आशीष और जयबीर के बेटे सोनू को दुबई भेज दिया, जहां पर आरोपी सिंघवा खास निवासी दीपक व उसकी पत्नी प्रियंका का होटल है और करीब सवा 3 महीने तक वहीं पर आशीष व सोनू से काम करवाया गया और उसके बदले में उनकी सिर्फ रहने और खाने की व्यवस्था ही की गई। इस दौरान करवाए गए काम का भी उनको कोई पैसा नहीं दिया गया। उनको सवा तीन महीने बाद दीपक व उसकी पत्नी प्रियंका ने यह कहकर वापस गांव सिंघवा खास भेज दिया कि उनको कुछ दिन बाद गांव से ही सीधा जर्मनी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed