{"_id":"68dea50c5b0870430e0dad1c","slug":"four-people-injured-when-roof-of-house-collapses-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भरभराकर कर गिरी छत, एक परिवार के दबे चार लोग, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भरभराकर कर गिरी छत, एक परिवार के दबे चार लोग, एक की हालत गंभीर
Thu, 02 Oct 2025 09:45 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 02 Oct 2025 09:45 PM IST
सार
गुरुवार सुबह अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा तेज धमाके के साथ ढह गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घर की छत ढही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूर्यनगर में गुरुवार सुबह करीब छह बजे एक मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर चार लोग घायल हो गए। घायलों में राम की हालत गंभीर बताई जा रही है। राम, जिन्हें राम सरदार जी के नाम से जाना जाता है, शहर के कैंप चौक पर ताले ठीक करने और डुप्लीकेट चाबी बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
वह सूर्यनगर की गली नंबर 10 में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन 32 वर्षीय राम ने बताया कि वह पिछले दो साल से सूर्यनगर की गली नंबर 10 में किराए के मकान में रह रहे हैं। मकान की छत लोहे के गार्डर और पत्थर से बनी थी, जो पुरानी होने और हाल की बारिश के कारण जर्जर हो चुकी थी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा तेज धमाके के साथ ढह गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। राम को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी पिंकी (28 वर्ष), पुत्री संजना (5 वर्ष) और सोनाक्षी (4 वर्ष) को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
पिंकी और दोनों बेटियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पार्षद प्रतिनिधि बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि मकान काफी पुराना था। मकान मालिक ने इसे किराए पर देने से मना किया था, लेकिन कम किराए के कारण राम ने इसे ले लिया था। बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि घायलों की आर्थिक सहायता के लिए वह डीसी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
