फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four path labs are being built, kidney and liver transplant facility will be available in Rohtak PGI: Vij

चार पैथ लैब बन रहीं, रोहतक पीजीआई में मिलेगी किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four path labs are being built, kidney and liver transplant facility will be available in Rohtak PGI: Vij
सर्वेश हेल्थ सिटी अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर मौजूद स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज, डिप्टी स्पीकर रणवी
हिसार। प्रदेश के चार जिलों में पैथ लैब बनाई जा रही हैं। रोहतक पीजीआई में एक साल के अंदर किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी। यह कहना है प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का। वे शहर के निजी अस्पताल सर्वेश हेल्थ सेंटर का उद्घाटन करने आए थे।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि जनता को उच्च स्तर की शिक्षा और स्वास्थ्य मुहैया करवाना सरकार का दायित्व है। आजादी के बाद 70 साल तक सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में योगदान दिया। इसी कारण सरकारी अस्पताल और शिक्षा संस्थान प्राइवेट सेक्टर का मुकाबला नहीं कर पाए। जिस कारण मरीज सरकारी अस्पतालों के बजाय निजी अस्पतालों में जाता है। हमने इन दोनों विभागों की ओर ध्यान दिया। इसका नतीजा है कि सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी 20 प्रतिशत बढ़ गई। प्रदेश की 162 टूटी-फूटी पीएचसी का नवीनीकरण किया जाएगा। सभी भवन एक ही डिजाइन और एक ही रंग के होंगे।
विज्ञापन

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों का जो काम है वही करें नहीं तो बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश के सभी थानों से रिपोर्ट मांगी है कि एक साल से ज्यादा कितनी एफआईआर पेंडिंग हैं। जिनका फाइनल डिस्पोजल नहीं हुआ। उनके खिलाफ मैं कार्रवाई करने वाला हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल की सर्जरी भी होगी
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्सरे की सुविधाएं मरीजों को मिल रही हैं। आने वाले समय में सरकारी अस्पतालों में दिल की सर्जरी भी होगी। हम प्रयास कर रहे हैं कि मरीजों को प्रदेश से बाहर न जाना पड़े। मरीजों को सरकारी अस्पतालों में हर सुविधा मिले। अब ये तय किया जाएगा कि सरकारी अस्पतालों से वही मरीज पीजीआई भेजे जाएं जो ज्यादा गंभीर हैं ताकि वहां पर ज्यादा भीड़ न हो।
पहली बार मैपिंग करवा रहे हैं
मंत्री विज ने कहा कि प्रदेश में पहली बार मैपिंग करवा रहे हैं। एक एजेंसी सर्वे कर रही है, जो बताएगी कि किस जिले में कितना बड़ा अस्पताल खोलने की जरूरत है और वहां के लोगों को इन सुविधाओं की आवश्यकता है। प्रदेश में जहां विपक्ष के नेता हैं उन जिलों में भी अस्पताल खोले जाएंगे। पहले जो विधायक डिमांड करता था, वहां पर अस्पताल खोल देते थे, लेकिन अब जरूरत के हिसाब से अस्पताल खोले जा रहे हैं।

कांग्रेस सपने लेती है लेने दो...
कर्नाटक में भाजपा की हार पर पूछे गए सवाल पर उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस सपने लेती है, लेने दो। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आज हिन्दुस्तान की राजनीति बदल चुकी है। आज हिन्दुस्तान आगे बढ़ना चाहता है। पहले की सरकार में सरकारी अस्पताल में पट्टी तक नहीं मिलती थी अब सर्जरी हो रही है। इस अवसर मेयर गौतम सरदाना, पूर्व मंत्री प्रो. छतरपाल, पीएमओ डॉ. रत्ना भारती, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed