फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four accused under investigation in cyber trading fraud

Hisar News: साइबर ट्रेडिंग ठगी में चार आरोपी जांच के दायरे में

Sun, 28 Jun 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 28 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four accused under investigation in cyber trading fraud

विज्ञापन
हिसार। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुई लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने गांव बधावड़ निवासी दीपक, नवीन, संजय और ढाणी खान बहादुर निवासी मनजीत को जांच में शामिल किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
साइबर थाना के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता को वर्ष 2025 में सोशल मीडिया के माध्यम से ‘91-क्लब’ नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग एप्लीकेशन की जानकारी मिली थी। अधिक मुनाफे का लालच देकर उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया, जहां विभिन्न यूपीआई आईडी के जरिए उससे कई किश्तों में बड़ी रकम जमा करवाई गई। बोनस और निकासी का झांसा देकर भी लगातार रुपये ट्रांसफर कराए गए। बाद में राशि वापस मांगने पर टालमटोल शुरू कर दी गई और अधिक निवेश का दबाव बनाया गया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। शिकायत के आधार पर साइबर थाना हिसार में 25 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

दो लाख रुपये कमीशन लेने का आरोप
जांच में सामने आया कि ठगी की राशि का एक हिस्सा संजय और मनजीत के संयुक्त करंट खाते में जमा हुआ था। पुलिस के अनुसार यह खाता संजय और मनजीत ने नवीन और दीपक को उपलब्ध कराया था, जिसने इसे आगे साइबर ठगी गिरोह तक पहुंचाया। इसके बदले आरोपियों ने करीब दो लाख रुपये कमीशन प्राप्त किया। पुलिस बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed