फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four accused of assaulting police personnel arrested

Hisar News: पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 03 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Four accused of assaulting police personnel arrested
बास। गांव बड़छप्पर में एक अप्रैल को रात्रि गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया गया। एक आरोपी सुंदर फौजी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पुलिस कर्मचारियों से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा। वहीं तीनों आरोपियों बड़छप्पर निवासी सुरेश, भिवानी जिले के गांव दुर्जनपुर निवासी अमित और रोहतक जिले के गांव बैंसी निवासी अमित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि बास थाने के हेड कांस्टेबल अनूप और एसपीओ उदय सिंह व राजेश कुमार एक अप्रैल की रात को बास क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। गांव बड़छप्पर में पहुंचे तो शिव मंदिर व तालाब के पास 10-12 लड़के डीजे के साथ बाइक सहित खडे थे। युवकों को वहां से घर जाने को कहा तो पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने लगे। पुलिस कर्मचारियों को जबरदस्ती गाड़ी से नीचे उतारकर मारपीट की। पुलिस कर्मचारी का मोबाइल भी छीन लिया। एसपीओ उदय सिंह के फोन से थाना प्रभारी सुखदेव सिंह को घटना की सूचना दी। आरोपियों ने सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया था। पुलिस की दूसरी गाड़ी पहुंची तो आरोपी भाग निकले। बास पुलिस ने हेड कांस्टेबल अनूप के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बीएसएफ में तैनात हैं सुंदर फौजी
बड़छप्पर निवासी सुंदर फौजी बीएसएफ में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। उसकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है और 10 दिन की छुट्टी पर गांव आया है। तीन दिन बाद ही उसे छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटना था। मारपीट में आरोपी सुंदर फौजी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उससे पुलिस कर्मी का छीना गया मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी बोले
पुलिस ने रविवार रात की घटना से जुड़े चार आरोपी बड़छप्पर निवासी सुंदर व सुरेश, भिवानी जिले के गांव दुर्जनपुर निवासी अमित और रोहतक जिले के गांव बैंसी निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को सभी को अदालत में पेश किया गया। सुंदर फौजी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है और अन्य 3 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
- सुखदेव सिंह, थाना प्रभारी बास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed