फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four accused arrested in salesman murder case

Hisar News: सेल्सेमैन की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in salesman murder case
हिसार। स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने बालसमंद के शराब ठेके के सेल्समैन ओमप्रकाश की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार को आरोपी बालसमंद निवासी संजय उर्फ शिवा, अंबासर बीकानेर निवासी सरवन सिंह, बालसमंद निवासी सज्जन उर्फ काला और बंटी को अदालत में पेश किया, जहां से सज्जन उर्फ काला को 4 दिन, संजय उर्फ सिवा, सरवन सिंह और बंटी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि बालसमंद पुलिस चौकी में डुंगरगढ़ निवासी लेखराम उर्फ अमित ने शराब ठेके के सेल्समैन ओमप्रकाश की हत्या की शिकायत दी थी। लेखराम उर्फ अमित ने बताया कि कपिल ने कॉल कर कहा, ओमप्रकाश और सुरेंद्र ठेके से रुपये ले गए हैं, हम राजस्थान आ रहे हैं। हमें उनका घर बताना। ओमप्रकाश के घर गए तो वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


इस दौरान लेखराम और ओमप्रकाश एक होटल में रुक गए। इसकी भनक लगने पर कुछ युवक होटल में आए दोनों से मारपीट की। आरोपी उन्हें गाड़ी में बैठाकर बालसमंद ले गए। इस दौरान बिल्ला, सुनील, मांगीलाल ने डंडों से ओमप्रकाश को पीटा। कपिल के भाई सज्जन ने ओमप्रकाश को उल्टा लटकाकर डंडों से पीटा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया था।आरोपी सज्जन उर्फ काला पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट समेत करीब 16 अभियोग अंकित है। अभी वह जमानत पर था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed