फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former sarpanch of Piranwali village arrested for selling heroin

पीरांवाली गांव का पूर्व सरपंच हेरोइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार, समर्थन आए कई गांव के सरपंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Former sarpanch of Piranwali village arrested for selling heroin
हिसार। एसपी के आदेशानुसार हिसार पुलिस की नशा निरोधक टीम ने सिरसा चुंगी हिसार से हेरोइन बेचने के आरोप में पीरांवाली गांव के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 20 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। वहीं आरोपी के समर्थन में ग्रामीण और कई गांव के पूर्व सरपंचों ने एसपी को ज्ञापन देकर सभी आरोप झूठे बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

नशा निरोधक पुलिस टीम प्रभारी एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि सूचना के आधार टीम ने सिरसा चुंगी के पास नाकाबंदी की। इस दौरान बुलेट बाइक पर तीन लोग आए। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गांव पीरांवाली निवासी गोविंदा, जागीर सिंह और पूर्व सरपंच जरनैल सिंह के रूप में हुई। पुलिस का आरोप है कि जरनैल सिंह हेरोइन का मुख्य सप्लायर है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से गोविंदा को जेल भेज दिया, जबकि आरोपी जरनैल सिंह और जागीर सिंह को सात दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- साजिश के तहत फंसाया जा रहा
पीरांवाली गांव के पूर्व सरंपच जरनैल सिंह के समर्थन में ढंढूर, बीड़, झीड़ी व पीरांवाली गांव के ग्रामीण आए। मंगलवार को पीरांवाली गांव के पूर्व सरपंच गुरदयाल, दलीप सिंह, बीड़ गांव के पूर्व सरपंच अवतार सिंह, ढंढूर गांव के पूर्व पंच सतपाल सिंह, झीड़ी गांव के पूर्व सरपंच रामस्वरूप व पीरांवाली गांव के 50 लोग एसपी से मिले और सभी आरोपों को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed