Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former Sarpanch murdered in Hisar, Wife hit him on head with stick

हिसार में पूर्व सरपंच की हत्या: पत्नी ने सिर पर डंडा, मां ने बेटे को शराबी पिता से बचाने के लिए किया था वार

Fri, 16 Aug 2024 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Aug 2024 12:30 PM IST
सार

गांव थुराना निवासी साक्षी ने बताया कि पूर्व सरपंच राममेहर शराब के नशे में मेरे छोटे भाई 13 वर्षीय गौरव को बुरी तरह से पीट रहा था। फिर हमने बचाव का हर प्रयास किया परन्तु मेरा पिता राममेहर नहीं माना और कहने लगा कि आज गौरव को नहीं छोडुगा। तब मेरी मां राजेश ने डंडा उठा कर मेरे पिता को डंडे मारे जो कि नशे की हालत में था। 

विज्ञापन
Former Sarpanch murdered in Hisar, Wife hit him on head with stick
हांसी सिविल अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार जिले के नारनौंद थाना क्षेत्र के थुराना गांव में एक पत्नी ने अपने शराबी पति से बेटे को बचाने के लिए उसके सिर में डंडे से वार कर दिया। जिसमें पति की मौत हो गई। नारनौंद थाना पुलिस ने सीए की पढ़ाई कर रही बेटी के बयानों के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। नारनौंद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गांव थुराना निवासी साक्षी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सीए का कोर्स कर रही है। हम चार बहनें व एक सबसे छोटा भाई है। वह सबसे बड़ी है और उसका भाई गौरव सबसे छोटा है। 15 अगस्त की रात करीब 7:30 बजे मेरे पिता 45 वर्षीय पूर्व सरपंच राममेहर शराब के नशे में मेरे छोटे भाई 13 वर्षीय गौरव को बुरी तरह से पीट रहा था। हम सब उसको छुडवाने लगे तो हमारे को भी डंडे मारने लग गया।
विज्ञापन


फिर हमने बचाव का हर प्रयास किया परन्तु मेरा पिता राममेहर नहीं माना और कहने लगा कि आज गौरव को नहीं छोडुगा। उसे जान से मरूंगा। तब मेरी मां राजेश ने डंडा उठा कर मेरे पिता को डंडे मारे जो कि नशे की हालत में था। उसके बाद वह चारपाई पर गिर गया और बडबडाता रहा। कुछ समय के बाद शांत हो गया जब हमने मेरे पिता को सम्भाला तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हादसा मेरे भाई गौरव को बचाते समय मेरी मां द्वारा मेरे पिता राममेहर को सिर में डंडा मारने से उसकी मृत्यु हुई है। मृतक राममेहर की सबसे बड़ी बेटी साक्षी की शिकायत पर नारनौल थाना पुलिस ने उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नारनौंद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। थोड़ी देर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 


अधिकारी के अनुसार
नारनौंद थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि मामले की रात को सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed