फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former ministers and former MLAs held a meeting regarding new capital campaign of Haryana

स्वाभिमान आंदोलन: हरियाणा की नई राजधानी अभियान, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों ने भरी हुंकार

Mon, 16 Dec 2024 03:53 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Dec 2024 03:53 PM IST
सार

हरियाणा में प्रदेश की अलग व नई राजधानी के लिए स्वाभिमान आंदोलन शुरू किया गया है। हरियाणा की नई राजधानी मुहिम के तहत सोमवार को हिसार में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों ने पंचायत बैठक की।

विज्ञापन
Former ministers and former MLAs held a meeting regarding new capital campaign of Haryana
बैठक में मौजूद पूर्व मंत्री, विधायक व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की नई राजधानी हांसी, महम, जींद, भिवानी के बीच बनाने के मुद्दे को लेकर चलाए जा रहे स्वाभिमान आंदोलन 23 फरवरी को महम चौबीसी चबूतरा पर प्रदेश स्तरीय रैली करेगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक रणदीप लोहचब की अध्यक्षता में हुई पंचायत में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


हांसी की जाट धर्मशाला में हुई पंचायत में पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक रामवीर सिंह पटौदी, पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदोला, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह सांगवान, महम चौबीसी के प्रधान सुभाष गोयत ने नई राजधानी को लेकर संबोधित किया। पूव मंत्री, पूर्व विधायकों ने कहा कि नई राजधानी व अलग हाई कोर्ट हरियाणा के बीच बनाने के लिए स्वाभिमान आंदोलन सही समय पर सही कदम है। 58 साल तक प्रदेश को नई राजधानी व अलग हाई कोर्ट से वंचित रखने पर रोष जाहिर किया। प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि अभी बनने वाला नया विधानसभा भवन चंडीगढ़ में न बनाकर प्रदेश के बीच हांसी, महम, जींद, भिवानी के बीच में बनाया जाए। यहां प्रदेश की नई राजधानी, अलग हाई कोर्ट बने। यहां एक नया सुंदर आधुनिक वर्ल्ड क्लास शहर बसाया जाए। पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करे। 
विज्ञापन




रणदीप लोहचब ने कहा कि आंदोलन में किसी के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे नहीं लगाए जाएंगे। किसी के पुतले नहीं जलाए जाएंगे। जनमत, न्याय, सत्य के बल पर सरकार से सत्याग्रह किया जाएगा। प्रदेश में हर घर से एक नागरिक को जोड़ने का आह्वान किया जाएगा। इस दौरान पूर्वमंत्री जगन्नाथ के पुत्र जितेंद्रनाथ, उदयवीरसिंह, कमल सिंह, एडवोकेट रणधीर रेडू जींद, दलजीत पंघाल किसान नेता, सरबजीत पुनिया सतरोल खाप, कामरेड गुरदित्त सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणदीप लोहचब ने कहा कि चीन ने करीब 300 नए शहर बसाए हैं। लेकिन देश में एक भी नया शहर नहीं बसा। सरकार को राजधानी बनाने के लिए अलग जगह बनानी चाहिए जो प्रदेश के बीचों बीच हो। इसमें उच्च न्यायालय सहित विभिन्न विषयों के विश्वविद्यालय व महाविद्यालय हों। इसके अलावा नया सचिवालय वहीं बने। इससे इस पिछड़े क्षेत्र में तरक्की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed