फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former CM Hooda arrived to file nomination of Jai Parkash for Hisar Lok Sabha

जेपी का नामांकन कराने पहुंचे पूर्व CM हुड्डा: बोले- जयप्रकाश ने जीता दयो मैं थारी हरियाणा में सरकार बणा दयूंगा

Mon, 06 May 2024 07:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 May 2024 07:22 PM IST
सार

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिसार में जयप्रकाश का नामांकन कराने पहुंचे। यहां एसआरके गुट नहीं दिखा। वहीं भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हिसार तै जयप्रकाश ने जीता दयो मैं थारी हरियाणा में सरकार बणा दयूंगा। 

विज्ञापन
Former CM Hooda arrived to file nomination of Jai Parkash for Hisar Lok Sabha
नामांकन दर्ज कराते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

इंडिया गंठबधन के हिसार लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जयप्रकाश ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान सहित कई पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में जयप्रकाश के लिए ब्लू बर्ड होटल से कांग्रेस भवन तक जुलूस निकाला गया। जेपी के नामांकन के दौरान रणदीप, किरण चौधरी, सैलजा सहित उनके गुट के नेता गायब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो के दौरान हाउसिंग बोर्ड सिरसा रोड, अनाज मंडी, क्लॉथ मार्केट, तलाकी गेट, नागोरी गेट, पारिजात चौक, गणेश मार्केट, रानी लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक होते हुए कांग्रेस भवन पहुंचे। रास्ते में हर स्थान पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जय प्रकाश सहित अन्य नेताओं का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया।

लोगों ने दुकानों की छतों से कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने फूलों की वर्षा की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आप लोग जेपी को जिता दो, आने वाले विधानसभा में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार मैं थारी ल्या दूंगा। जयप्रकाश जैसा ईमानादार, बहादुर और काम करने वाला आदमी थामनै कड्यै कौनी मिलै।


जयप्रकाश को जीताकर संसद में भेजने का काम करो थारै सारे काम बणंगै। उन्होंने भाजपा के 400 के दावे पर कहा कि साऊथ में हाफ, नार्थ में हाफ बीजेपी का गिर गया ग्राफ। जजपा के खिलाफ जांच के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि यह दिखावा है। जनता दोनों की नौटंकी को अच्छी तरह से समझ चुकी है। मुकाबला कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों में हैं।

बचे हुए सभी वोट काटू हैं। सभी प्रत्याशी हुड्डा गुट से उतारे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति नहीं कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। केंद्रीय आलाकमान के फैसले के अनुसार प्रत्याशी उतारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed