फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former BDPO arrested for withdrawing Rs 5.80 lakh from Panchayat fund

Hisar News: पंचायत फंड से 5.80 लाख रुपये निकालने के मामले में तत्कालीन बीडीपीओ गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 06 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Former BDPO arrested for withdrawing Rs 5.80 lakh from Panchayat fund
अग्रोहा (हिसार)। पंचायती राज स्कीम के फंड से 5.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में तत्कालीन बीडीपीओ गुरुग्राम निवासी मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस संबंध में अग्रोहा थाना पुलिस ने 7 दिसंबर 2021 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनोज कुमार वर्ष 2021 में अग्रोहा में बीडीपीओ के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान आरोपी ने किराड़ा की पंचायत स्कीम से ग्राम सचिव मल्लापुर निवासी देवेंद्र के साथ मिलकर 5.80 लाख रुपये निकाले थे। इस संबंध में किराड़ा गांव के रहने वाले भगवान दास ने अग्रोहा थाना में शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस तत्कालीन बीडीपीओ मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। मनोज कुमार फिलहाल महेंद्रगढ़ के सतनाली में बीडीपीओ के पद पर हैं। उक्त मामले में ग्राम सचिव देवेंद्र सिंह और पूर्व सरपंच रामकिशन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed