{"_id":"6309199d5a19725f46663f3c","slug":"forgery-case-filed-against-9-people-including-tehsildar-in-case-of-selling-plot-hisar-news-hsr640225888","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: प्लॉट बेचने के मामले में तहसीलदार सहित 9 लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज, SDM ने कराई जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: प्लॉट बेचने के मामले में तहसीलदार सहित 9 लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज, SDM ने कराई जांच
Sat, 27 Aug 2022 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:58 AM IST
सार
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमीन मालिक ने इस बारे में नारनौंद के एसडीएम विकास यादव को शिकायती पत्र दिया था। जांच में रजिस्ट्री फर्जी पाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के नारनौंद कस्बे की बसंती माता मंदिर के पास स्थित एक प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री व इंतकाल कर प्लॉट बेचने का मामला सामने आया है। प्लॉट मालिक के बयान पर पुलिस ने नारनौंद के तहसीलदार सहित 9 लोगों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जमीन मालिक ने इस बारे में नारनौंद के एसडीएम विकास यादव को शिकायती पत्र दिया था। जांच में रजिस्ट्री फर्जी पाई गई।
विज्ञापन
नारनौंद निवासी धर्मपाल मित्तल ने बताया कि उसका बसंती माता मंदिर के पास एक कनाल 12 मरले का प्लॉट है। मदन गोपाल, सरजीवन व पटवारी रामअवतार शर्मा ने गिरोह बनाकर गलत तरीके से प्लॉट हड़पने का प्रयास किया। आरोपियों ने 15 अप्रैल 1987 को उसके प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर ली। 27 जून को उस फर्जी रजिस्ट्री का इंतकाल भी करवा लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: 29 व 30 अगस्त को होंगे ट्रायल, लखनऊ में महिला व सोनीपत में पुरुष पहलवान जुटेंगे
विज्ञापन
आरोपियों ने तहसील के कर्मचारियों के साथ मिलकर जालसाजी की। धर्मपाल ने 24 जनवरी को नारनौंद के एसडीएम विकास यादव को शिकायती पत्र दिया। जांच में रजिस्ट्री फर्जी पाई गई। धर्मपाल मित्तल ने आरोप लगाया है कि पटवारी रामअवतार शर्मा ने इस काम को अंजाम दिया। जब पटवारी राम अवतार शर्मा से बात की तो उसने धमकी देते हुए कहा कि अब यह प्लॉट तुम्हारा नहीं है।
यह भी पढ़ें : हिसार: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर ठेकेदार ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस
धर्मपाल ने नारनौंद के तहसीलदार, पटवारी व कानूनगो पर भी जालसाजी में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। नारनौंद पुलिस ने इस मामले में धर्मपाल मित्तल की शिकायत पर जगदीश कॉलोनी हांसी निवासी मदन गोपाल, नारनौंद निवासी सरजीवन, पटवारी मनोज, कानूनगो कुलदीप पूनिया, तहसीलदार अनिल कुमार, वसीका नवीस जयबीर सैनी, नारनौंद निवासी हरिओम, पटवारी रामअवतार शर्मा, सरबरा नंबरदार देवेंद्र कुमार व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: BJP के झंडे में लिपटी सोनाली फोगाट की अर्थी को बेटी ने पहले दिया कंधा, फिर दी मुखाग्नि
राजस्व विभाग में यह प्रावधान होता है कि अगर किसी कारण से कोई गलत रजिस्ट्री हो जाती है, तो उसको ठीक किया जा सकता है। इस मामले में जो रजिस्ट्री हुई थी उसको हमने रद्द कर दिया है। केस के स्टेटस को पहले की तरह कर दिया गया है। हम पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बिल्कुल निराधार हैं। - अनिल कुमार, तहसीलदार नारनौंद