फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   foreign woman racketeering 18 lac rupees

फेसबुक के जरिये विदेशी महिला ने दोस्ती कर 18 लाख रुपये ठगे

Wed, 08 Jan 2020 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
foreign woman racketeering 18 lac rupees
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता से अगस्त से नवंबर 2019 के बीच धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित की ओर से जिन अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए थे, वह सभी दिल्ली के निकले हैं।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि उसने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना था। इसी विषय में उसकी कुछ माह पूर्व फेसबुक पर दोस्त बनी सोनिया वाल्टर नाम की महिला से बात हुई। सोनिया ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर उससे लाखों रुपये मांगे। असमर्थता जताने पर महिला ने फंड के नाम पर उसकी ओर से दिल्ली के एक कोरियर सर्विस में पार्सल भेजने को कहा। इसके बाद विदेशी महिला ने पार्सल पर कस्टम ड्यूटी के नाम पर 43 हजार 500 रुपये दिल्ली के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए। फिर एंटी मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर फिर से 1.70 लाख रुपये जमा करवाए। कुछ दिन बाद पार्सल पर इनकम टैक्स बताकर 10.51 लाख रुपये और ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने बताया कि विदेशी महिला ने लगातार उससे फेसबुक और व्हाट्स एप से बात करते हुए अक्तूबर में फिर से फंड का पार्सल छुड़वाने के नाम पर 2 लाख 16 हजार रुपये और ट्रांसफर करवाए, लेकिन यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। इसके बाद किसी और बहाने से चार लाख रुपये और खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन

दिसंबर में दिल्ली में मुलाकात का दिया था समय
पीड़ित के अनुसार विदेशी महिला ने उसे कहा था कि वह स्कॉटलैंड में सांसद है और वकील के साथ किसी कंपनी में मैनेजर भी है। महिला ने दिसंबर में दिल्ली में उससे मुलाकात करने को कहा था। जब उसने दिल्ली स्थित उनके कार्यालय का पता पूछा तो आरोपी ने द्वारका का पता बताया और कहा कि वहां कोई नहीं मिलेगा। इसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का आभास हुआ तो उसने शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी विनोद का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है, अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed