फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Forbes released the list... Savitri Jindal is the richest woman in the country.

Hisar News: फोर्ब्स ने जारी की सूची... सावित्री जिंदल देश की सबसे धनी महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Forbes released the list... Savitri Jindal is the richest woman in the country.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट 2025 में हिसार की निर्दलीय विधायक जिंदल समूह की प्रमुख सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला घोषित की गई हैं। हरियाणा की राजनीति में अपना दबदबा रखने वाली सावित्री जिंदल के पास 39.6 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति का आकलन किया गया है। 1965 में ओपी जिंदल से शादी के बाद से 2005 तक गृहिणी बनकर परिवार को संभाला। 2005 में पति ओपी जिंदल की मौत के बाद उन्होंने राजनीति व कारोबार दोनों को संभाला। दो बार मंत्री रह चुकी सावित्री जिंदल अब हिसार से विधायक हैं।
पूर्व मंत्री व हिसार की निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल को एक बार फिर से देश की धनी महिला होने का गौरव हासिल हुआ है। पिछले 6 महीने में सावित्री जिंदल की संपत्ति 4.1 बिलियन डॉलर बढ़ गई है। पिछले साल उनकी नेटवर्थ करीब 97 लाख करोड़ रुपये थी। जिंदल समूह की अध्यक्ष का कारोबार इस्पात, बिजली, सीमेंट और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में है। उनके बेटे सज्जन जिंदल मुंबई स्थित जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसडब्ल्यू सीमेंट और जेएसडब्ल्यू पेंट्स का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने 2023 में जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर को सार्वजनिक किया। 2024 में उन्होंने चीन की एसएआईसी मोटर की सहायक कंपनी एमजी मोटर इंडिया में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करके इलेक्ट्रिक वाहनों में विस्तार किया। नवीन जिंदल दिल्ली में स्टील एंड पावर का प्रबंधन करते हैं।
विज्ञापन

कहां से शुरू हुआ कारोबार
हिसार के गांव नलवा में जन्मे ओपी जिंदल साधार किसान परिवार से थे। वर्ष 1952 में जिंदल ने कोलकाता के पास लिलुआ में पाइप बैंड और सॉकेट बनाने की फैक्टरी लगाई। उन्होंने इस फैक्टरी का नाम जिंदल इंडिया लिमिटेड रखा। यहीं से उनके सफर की शुरुआत हुई। ओपी जिंदल असम के बाजारों से नीलामी में पुराने पाइप खरीदते थे और उन्हें कोलकाता में बेचते थे। टाटा और कलिंग के बाद भारत में यह तीसरी इस किस्म की फैक्टरी थी। इसके बाद 1960 में ओपी जिंदल अपने पैतृक जिले हिसार में वापस आ गए। उन्होंने सबसे पहले बाल्टी बनाने की फैक्टरी लगाई। 1962 में जिंदल इंडिया लिमिटेड हिसार में भी फैक्टरी खोल दी। 1969 में जिंदल स्ट्रिप्स लिमिटेड के नाम से फैक्टरी खोली। जो अब जिंदल स्टेनलेस के नाम से संचालित है। जिंदल कंपनी अब 16 देशों में अपना उत्पाद निर्यात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2005 तक गृहिणी... फिर कारोबार और राजनीति दोनों संभाले
सावित्री जिंदल का जन्म असम के तिनसुकिया में 20 मार्च 1950 को जन्म हुआ था। ओपी जिंदल से उनकी शादी के बाद से वह हिसार में गृहिणी बन कर परिवार को संभालती रहीं। 2005 में पति ओपी जिंदल की मौत के बाद राजनीति में उतरी। कांग्रेस की टिकट पर 2005 में हिसार से उपचुनाव लड़ा। जीतने के बाद दो बार हरियाणा सरकार में मंत्री बनीं। 2024 विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। उनके बेटे उद्योगपति नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं। नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से कांग्रेस सांसद भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed