फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For the first time in the history of 125 years, Mahabharata will be seen on a 100x100 feet stage before Ramlila

Hisar News: 125 साल के इतिहास में पहली बार 100 गुना 100 फुट के मंच पर दिखेगी रामलीला से पहले महाभारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
For the first time in the history of 125 years, Mahabharata will be seen on a 100x100 feet stage before Ramlila
हिसार। ऐतिहासिक श्री रामलीला कमेटी कटला को 125 वर्ष पूरे हो चुके हैं। मगर 125 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि रामलीला से पहले दर्शकों को महाभारत भी दिखाई जाएगी। इस दौरान द्रोपदी चीरहरण का मंचन आकर्षण का केंद्र रहेगा। खास बात यह रहेगी कि रामलीला मंचन का स्टेज पिछले साल के मुकाबले बड़ा रहेगा। इस बार 100 गुना 100 फुट के मंच पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। जबकि पिछले साल मंच 60 बाई 60 फुट का था।
विज्ञापन

वहीं रामलीला मैदान में 3000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। श्री रामलीला कमेटी कटला की ओर से पुराना गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में रामलीला का मंचन किया जाएगा। 14 अक्तूबर को महाभारत दिखाई जाएगी। 15 अक्तूबर से रामलीला का मंचन होगा। इस बार भी वृंदावन से स्वामी देवकीनंदन महाराज के निर्देशन में 40 उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


राम बारात में हरियाणा व पंजाब के कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा
18 अक्तूबर को राम बारात निकाली जाएगी। चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न घोड़ों पर सवार होंगे। राम बारात शहर के बाजारों से होते हुए वापस रामलीला ग्राउंड पहुंचेगी। जगह-जगह राम बारात का स्वागत होगा। खास यह बात रहेगी राम बारात में हरियाणा व पंजाब के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन करेंगे। रात को मंच पर राम विवाह दिखाया जाएगा। उसके बाद राजा हरिशचंद्र का नाटक भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां मंच बना हुआ है, उसी पर जगह पर बनाई जाएगी स्टेज
पुराना गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान के मंच पर काफी सालों से रामलीला का मंचन होता रहा है। हालांकि पिछले साल अलग से मंच तैयार किया गया था। इस बार भी यहां बने मंच पर ही स्टेज तैयार की जाएगी। 24 अक्तूबर को रामलीला ग्राउंड में ही दशहरा पर्व मनाया जाएगा। राम-रावण में युद्ध होगा। उसके बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले 60-60 फुट ऊंचे तैयार किए जाएंगे। मुज्जफरनगर के कारीगरों द्वारा भव्य आतिशबाजी दिखाई जाएगी। दशहरा पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पहुंचेंगे। इस दौरान डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल मौजूद रहेंगी।

ये रहेगा रामलीला में मंचन का शेड्यूल
14 अक्तूबर: रासलीला, महाभारत का प्रसंग: द्रोपदी चीरहरण का मंचन
15 अक्तूबर: नारद मोह, रावण दिग्विजय, श्रीराम जन्म
16 अक्तूबर: विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, आहिल्या उद्धार, नगर दर्शन, पुष्प वाटिका
17 अक्तूबर: धनुष प्राप्ति, नवरस झांकी, रावण वाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद
18 अक्तूबर: राम बारात, राम विवाह, राजा हरिशचंद्र चरित्र
19 अक्तूबर: कैकेयी-मंथरा संवाद, कैकेयी दशरथ संवाद, राम वन गबन, केवट राम संवाद, दशरथ मरण
20 अक्तूबर: भरत,कैकेयी संवाद, भरत चित्रकूट में राम से मिलन, संताें से मिलन, पंचवटी निवास, शूर्पणखा के नाक-कान काटना, सीता हरण
21 अक्तूबर: शबरी के आश्रम में राम का पधारना, शबरी को नवदा भक्ति उपदेश, राम-हनुमान मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, वानर सेना, हनुमान द्वारा सीता की खोज करना, हनुमान रावण संवाद, लंका दहन

22 अक्तूबर: विभीषण शरणागति, रामेश्वरम स्थापना, अंगद-रावण संवाद एवं लक्ष्मण शक्ति
23 अक्तूबर: कुंभकर्ण वध, कुंभ- निकुंभ वध, मेघनाथ वध, सती सलोचना, राम-रावण प्रथम वध
24 अक्तूबर: राम-रावण वध, रावण वध, राम-भरत मिलाप, राजतिलक, मयूर नृत्य एवं ब्रज की फूल व लठमार होली

रामलीला को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। लोग तन, मन और धन से सेवा कर रहे हैं। पहली बार रामलीला से एक दिन पहले महाभारत दिखाई जाएगी। रामलीला देखने के लिए 3000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
- सुरेंद्र लाहौरिया, प्रधान, श्री रामलीला कमेटी कटला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article