फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For the first time in the country, dental implant of animals will be done in Luvas, lab will be built soon

देश में पहली बार लुवास में होगा पशुओं का दंत प्रत्यारोपण, जल्द बनेगी लैब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the country, dental implant of animals will be done in Luvas, lab will be built soon
सुरेंद्र दलाल
विज्ञापन

हिसार। अब पशुओं के दांतों की भी आरसीटी हो सकेगी। उनके दांतों का प्रत्यारोपण भी होगा। इसके लिए लुवास ने डेंटल लैब का काम शुरू कर दिया है। कुछ मशीनों की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसा करने वाला लुवास देश का पहला विश्वविद्यालय होगा।
पशुओं के दांतों को लेकर पशु मालिक गंभीर नहीं होते। जिस कारण उनके दांतों के खराब होने की आशंका अधिक रहती है। पालतू पशुओं के दांत खराब होने पर उन्हें निकाल देना ही एकमात्र उपचार था। अब पशुओं के दांतों को भी इंसानों के दांतों की तरह ठीक किया जाएगा, जिसमें दांतों के लिए रूट कनाल ट्रीटमेंट यानी आरसीटी की जाएगी। पहले चरण में कुत्ते व बिल्ली के दांतों में यह उपचार होगा। कुत्ते के दो बड़े वाले दांतों का प्रत्यारोपण करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। दरअसल इन दांतों की जड़ें 6 इंच तक लंबी होती हैं। फिलहाल इनकी आरसीटी करने के लिए इतनी लंबी फाइल मौजूद नहीं हैं। इस कारण लुवास के वैज्ञानिकों ने विशेष ऑर्डर देकर ऐसी फाइल तैयार कराने का फैसला लिया है, जिसके जरिए उन दांतों की आरसीटी भी हो सकेगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में पशुओं के दांतों का प्रत्यारोपण किया जाएगा। जिसके लिए लैब बनाने का काम शुरू हो गया है। जिसमें एक्सरे मशीन, टूथ रोस्टर, सीटी स्कैन सहित अन्य मशीनों की जरूरत होगी। इसके अलावा स्पेशल डेंटल चेयर भी खरीदी जाएगी, जिस पर करीब 7 से 8 लाख रुपये खर्च आएगा। इन सुविधाओं के बाद प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन सुविधाओं को शुरू करने के लिए लुवास पशु चिकित्सकों को डेंटल की अलग से ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते के 42, बिल्ली के 30 दांत...
कुत्ते, बिल्ली, घोड़े के दांतों की प्रकृति मानव की तरह होती है। इन पर मानव की दवाइयां भी काम करती हैं। कुत्ते के 42 और बिल्ली के 30 दांत होते हैं। कुत्ते के बड़े वाले दो दांतों को कैनाइन टूथ के नाम से जाना जाता है। जिनकी जड़ों की गहराई 6 सेंटीमीटर तक लंबी होती है।
हमने पशुओं के दांतों की आरसीटी और प्रत्यारोपण का प्रोजेक्ट कुलपति प्रो. विनोद कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया था। उनके दिशा निर्देश में इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है। हम लैब बनाने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करेंगे।

- डॉ. सतबीर शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, लुवास।
दंत प्रत्यारोपण पहली बार....
इससे पहले राजस्थान के बीकानेर पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में पिछले वर्ष मार्च महीने में कुत्ते के दांतों में आरसीटी की गई थी। हरियाणा में ऐसा कोई ऑपरेशन नहीं हुआ है। दंत प्रत्यारोपण देश में पहली बार लुवास में ही शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed