{"_id":"6815158c1507ba4a000d47e9","slug":"for-the-first-time-in-13-years-the-first-week-of-may-witnessed-the-highest-rainfall-hisar-news-c-21-hsr1005-617950-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 13 साल में पहली बार मई के पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 13 साल में पहली बार मई के पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा बारिश
विज्ञापन
हिसार। शहर में शुक्रवार अल सुबह 40.6 एमएम बारिश से बाजारों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 13 साल में पहली बार ऐसा हुआ, जब मई के पहले सप्ताह में इतनी बारिश हुई है। इससे पहले वर्ष 2020 में 4 मई को 27.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि वर्ष 1973 में 15 मई को एक दिन में 123.9 एमएम बारिश हुई थी, जो आज तक का रिकॉर्ड है।
शहर में शुक्रवार तड़के 3 बजे बारिश शुरू हुई थी, जो करीब साढ़े 3 घंटे तक रुक-रुक होती रही। इससे गलियों में पानी भर गया। लोग सुबह घरों से निकले तो सड़कों पर पानी देखकर पैर ठिठक गए। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। ऑटो मार्केट के सामने बरवाला रोड दोपहर तक जलमग्न रहा। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सातरोड, शिव कॉलोनी, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, मॉडल टाउन, अर्बन एस्टेट टू, बैंक कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, विजय नगर, आजाद नगर, मिल गेट एरिया आदि क्षेत्रों में जलभराव होने से वाहन चालक व पैदल राहगीर परेशान हुए।
13 वर्षों में मई माह में एक दिन में बारिश का आंकड़ा
वर्ष-तिथि-बारिश
2024-11-1.2
2023-31-42.0
2022-24-30.6
2021-21-16.6
2020-04-27.6
2019-18-69.1
2018-16-4.0
2017-29-6.4
2016-30-27.4
2015-14-5.6
2014-13-22.4
2013-13-0.2
2012-13-9.2
(स्रोत: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग)