फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For non-compliance of NGT guidelines, the municipal administration issued notices to 20 restaurants, hotels, banquets and dhabas.

एनजीटी गाइडलाइन की पालना न करने पर नगर निगम प्रशासन ने 20 रेस्टोरेंट, होटल, बैंक्वेट व ढाबों को नोटिस किए जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
For non-compliance of NGT guidelines, the municipal administration issued notices to 20 restaurants, hotels, banquets and dhabas.
हिसार। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की गाइडलाइन का पालन न करने पर नगर निगम प्रशासन की तरफ से शहर के 20 रेस्टोरेंट, होटल, बैंक्वेट व ढाबों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसे लेकर निगम प्रशासन की तरफ से किए गए सर्वे में 18 के पास फायर एनओसी नहीं मिली तो 19 के यहां ठोस कचरा प्रबंधन के इंतजाम नहीं मिले। यही नहीं 20 में से एक भी यूनिट प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन नहीं करती मिली। बता दें कि एनजीटी ने अभय दहिया एवं अन्य बनाम हरियाणा सरकार के मामले में मुख्य सचिव हरियाणा से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी हुई है। इस मामले में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोडल ऑफिसर बनाया हुआ है। साथ ही जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स का गठन भी किया हुआ है। नोडल अधिकारी को इस मामले में सभी स्टेक होल्डर से रिपोर्ट लेकर उसे 8 मई से पहले भेजना सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने यह किया सर्वे
विवरण कुल यूनिट नोटिस जारी किया
ठोस कचरा प्रबंधन 20 19
प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन 20 20
भवन नक्शा को मंजूरी 20 03
फायर एनओसी 20 18
उपयुक्त पार्किंग स्पेस 20 10
रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम 20 10
इन्हें किए नोटिस
मस्टर्ड रेस्टोरेंट, दिल्ली रोड
सन सिटी, दिल्ली रोड
फ्लेमिंगो, कैंप चौक
लगन पैलेस, दिल्ली रोड
शीश महल, दिल्ली रोड
शिम्फनी, सेक्टर 9-11
सूर्या सेलीब्रेशन, दिल्ली रोड
लजीज वाटिका, कैंप चौक
प्रेम बंधन, कैंप चौक
मिलेनियम पैलेस, मलिक चौक
जिमखाना क्लब, टाऊन पार्क के पास
ब्लेसिंग बैंक्वेट, कैमरी रोड, सेक्टर 15 के पास
अग्रसेन भवन, गणेश मार्केट
रजिया इन, दिल्ली रोड
ब्ल्यू बर्ड, सिरसा-दिल्ली बाईपास रोड
होटल ग्रेटर अशोक, दिल्ली रोड
रॉयल बार एंड रेस्टोरेंट, कैमरी रोड
ओल्ड हरलाल ढाबा, सेक्टर 15
गोविंद पैलेस, सेक्टर 15
एसस होटल, कैंप चौक
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 22 और संस्थानों को भेजा नोटिस, न्यू सैनी स्वीट्स को सील करने की मांगी अनुमति
उधर, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस मामले में 22 और संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही न्यू सैनी स्वीट्स को सील करने की अनुमति देने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है। इससे पहले बोर्ड ने 10 संस्थानों को नोटिस जारी किए थे, जिनमें से तीन ने कमियों को पूरा कर लिया है। एक को सील किया जा चुका है। दो के आवेदन को कागजों की कमी के कारण रिजेक्ट कर दिया, जबकि बाकी के अंडर प्रोसेस है।
विज्ञापन

बोर्ड ने इन्हें जारी किए नोटिस
एसस होटल, कैंप चौक
बार्बेक्यू नेशन रेस्टोरेंट, रेड स्कवेयर मार्केट
मिलेनियम पैलेस, मलिक चौक
रॉयल बार एंड रेस्टोरेंट, सेक्टर 15
जश्न ए हिसार, सिरसा रोड
हरियाणा ग्रीन मैरिज पैलेस, आदमपुर
उत्सव गार्डन, आदमपुर
रॉयल फूड्स, आदमपुर
गोल्डीस, सिरसा रोड, हिसार
होटल इन, सिरसा रोड, हिसार
होटल सेवन स्पाइसिज, फतेहाबाद
राज महल, बरवाला
होटल एम टू, तलवंडी राणा
ब्लेसिंग बैंक्वेट, कैमरी रोड
होटल क्लासिक एंड फैमिली रेस्टोरेंट, बहबलपुर
बेस्ट वेस्टर्न, रायपुर रोड
चौधरी रिजोर्ट, गंगवा
होटल गोल्डन पैलेस, टीटीसी के पास, सिरसा रोड
होटल किग्स वे हाईवे, सिरसा रोड
होटल चांद सितारा, दिल्ली-सिरसा बाईपास रोड
एमजी क्लब, मिर्जापुर चौक
गोल्डन गेट पैलेस, बालसमंद रोड, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed