फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   for joing JBT Teacher reached in DEEO office

ज्वाइनिंग नहीं मिलने से नाराज जेबीटी ने डीईईओ दफ्तर घेरा

Tue, 02 May 2017 01:01 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Tue, 02 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कराने के बाद ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिलने से गुस्साए जेबीटी ने मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए यहीं पर पड़ाव डाल दिया। रात सवा 9 बजे एसडीएम इन टीचर्स को मनाने पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि हमें मंगलवार सुबह 11 बजे तक समय दे दो। एसडीएम के आश्वासन के बाद टीचर्स अपने घर चले गए। जिले में भेजे गए 120 जेबीटी में से 112 ने मंगलवार को मेडिकल करा लिया। मेडिकल कराने के बाद जब यह टीचर्स अपने सर्टिफिकेट लेकर मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने अपने सर्टिफिकेट जमा करा दिए। टीचर्स ने अपना ज्वाइनिंग लेटर मांगा तो डीईईओ ने मना कर दिया। डीईईओ संतोष हुड्डा ने कहा कि जिले में जेबीटी पद खाली नहीं हैं। ऐसे में टीचर्स को कहां ज्वाइनिंग नहीं करा सकतीं। ज्वाइनिंग लेेटर नहीं मिलने पर नाराज टीचर्स ने अपनी मांग को लेकर कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कार्यालय का घेराव करते हुए घर न जाने का एलान कर दिया। टीचर्स ने कहा कि जब तक हमें ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिलेंगे, तब तक डीईईओ को भी घर नहीं जाने देंगे। नव नियुक्त शिक्षकों ने कहा कि अन्य जिलों में भी नियुक्ति दी जा रही है। यमुनानगर में 1100 टीचर्स भेजे गए हैं। हिसार में महज 120 में ही दिक्कत कैसे आ रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला पार्षद कृष्ण सातरोड़ और पार्षद रमेश श्योराण भी शिक्षकों का सहयोग करने पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने डीईईओ के समक्ष टीचर्स की मांग को जायज बताते हुए इसे हल करने की मांग की।       
विज्ञापन


आज हल निकलने की उम्मीद
रात करीब नौ बजे एसडीएम परमजीत सिंह चहल मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीचर्स की बात को सुना। इसके बाद डीईईओ से विमर्श करने के बाद कहा कि मंगलवार सुबह 11 बजे तक का समय दें। कल सुबह 11 बजे तक समस्या का हल निकाल लेंगे। मुख्यालय से अनुमति लेकर ज्वाइनिंग करा दी जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद करीब साढे़ नौ बजे टीचर्स अपने घर चले गए      
विज्ञापन


सभी टीचर्स को रविवार को मेडिकल के लिए फॉर्म दे दिए गए थे। सोमवार को सभी का मेडिकल ले लिया गया है। एक अलग से रजिस्टर लेकर उसमें सभी की हाजिरी भी दर्ज की है। जिले में कोई पद खाली नहीं है। ऐसे में ज्वाइनिंग देने को लेकर मुख्यालय से निर्देश मांगे हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष हुड्डा, डीईईओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed