{"_id":"636bf2749909c92d7804ed7d","slug":"football-title-match-between-jat-college-and-national-college-of-ambala-today-hisar-news-hsr6467103140","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : जाट कॉलेज और अंबाला के नेशनल कॉलेज के बीच खिताबी मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : जाट कॉलेज और अंबाला के नेशनल कॉलेज के बीच खिताबी मुकाबला आज
विज्ञापन
हिसार सी आर एम जाट कॉलेज में आयोजित राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में एचएयू और जाट क?
- फोटो : Hisar
पहला सेमीफाइनल
गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला ने गवर्नमेंट कॉलेज बहादुरगढ़ को 3-1 से हराया
दूसरा सेमीफाइनल
सीआरएम जाट कॉलेज की टीम ने एचएयू कैंपस की टीम को 4-0 से दी मात
हिसार। जाट कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मेजबान जाट कॉलेज व अंबाला के नेशनल कॉलेज की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। वीरवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू कैंपस) व गवर्नमेंट कॉलेज बहादुरगढ़ के बीच मुकाबला होगा। वीरवार को महिला वर्ग के दो लीग मैच होंगे। इसके बाद अंकों के आधार पर फाइनल के लिए टीमों का चयन होगा।
डॉ. महेश ख्यालिया ने बताया कि बुधवार को दो सेमीफाइनल सहित 5 मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल गवर्नमेंट कॉलेज बहादुरगढ़ व गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला के बीच खेला गया। यह मैच अंबाला ने 3-1 गोल अंतराल से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल सीआरएम जाट कॉलेज हिसार व एचएयू के बीच हुआ। मेजबान जाट कॉलेज की टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की।
महिला वर्ग में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने फतेहचंद महिला महाविद्यालय हिसार को 2-0 से हराया। वहीं जाट कॉलेज और महिला कॉलेज झोझू कलां के बीच मैच ड्रा रहा। वीरवार को समापन समारोह में बरवाला से जजपा विधायक जोगीराम सिहाग बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। बुधवार को सेमीफाइनल मैच के दौरान तारा फोर्ड हिसार के संचालक प्रदीप नेहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं महिला वर्ग के अंतिम लीग मैच में एडवोकेट संजना सातरोड़ ने विशेष मेहमान के तौर पर महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 18 व महिला वर्ग में 5 टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
जो टीमें फाइनल में पहुंची हैं उनको मैं बधाई देती हूं। हार-जीत खेल का हिस्सा हैं। प्रतियोगिता में भाग लेना ही खिलाड़ी के लिए गर्व की बात है। खेल को खेल भावना से खेलना ही असली खिलाड़ी की पहचान है। - डॉ. नीलम सिंह, प्राचार्य, जाट कॉलेज हिसार