फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fog knocked in again due to western disturbance and winds stopping

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के थमने से फिर से कोहरे ने दस्तक दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fog knocked in again due to western disturbance and winds stopping
हिसार। सोमवार रात सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ी नमी की मात्रा व हवाओं के थमने से मंगलवार को एक बार फिर से कोहरे ने दस्तक की। हालांकि कोहरा ज्यादा घना नहीं रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो बुधवार रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार रात एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसके असर से पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। विक्षोभ अपने साथ नमी भी लेकर आया है। मगर, मंगलवार सुबह हवा नहीं चली। नतीजतन सुबह कोहरा छाया। विक्षोभ के आने से रात के औसत तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद हिसार, सोनीपत, महेंद्रगढ़ व सिरसा में शीतलहर की स्थिति रही। वहीं, सुबह कोहरा छाने की वजह से दिन के औसत तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 18 दिसंबर की रात से पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो कि ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी करेगा। इस कारण से अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। हवाओं की गति कम होने के कारण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में प्रदूषण बढ़ सकता है। साथ ही सुबह के समय कोहरा छाने की भी संभावना है। 19 दिसंबर को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा, जिसके बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा तापमान
शहर-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-23.0-7.4
हिसार-20.4-1.6
करनाल-22.4-4.6
रोहतक-18.4-5.6
सिरसा-20.6-2.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed