{"_id":"694065676cb68d46060cb997","slug":"flying-with-the-help-of-skills-work-of-choice-destination-of-success-hisar-news-c-21-hsr1005-771070-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हुनर के सहारे उड़ान...पसंद का काम, सफलता का मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हुनर के सहारे उड़ान...पसंद का काम, सफलता का मुकाम
विज्ञापन
सरोज अपनी बेटी जिया के साथ अपने उत्पाद दिखती हुईं।
हिसार। कहा जाता है कि यदि व्यक्ति अपनी पसंद का काम करे तो उसमें सफलता की संभावनाएं अपने आप बढ़ जाती हैं। आज का युवा इसी सोच पर अमल करते हुए अपने शौक को ही रोजगार और आमदनी का साधन बना रहा है। पढ़ाई या अन्य जिम्मेदारियों के साथ-साथ युवा हुनर को निखारते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले में लगे स्टॉल इस बदलाव की साफ तस्वीर पेश कर रहे हैं। यहां कई ऐसे युवा कारोबारी अपने उत्पादों के साथ नजर आ रहे हैं, जो कभी केवल शौक के तौर पर शुरू हुए काम को आज व्यवसाय का रूप दे चुके हैं। कोई घर पर तैयार की गई बेकरी के उत्पाद बेच रहा है, तो कोई हस्तनिर्मित आभूषणों के जरिए अपनी अलग पहचान बना रहा है। इन युवाओं का सपना है कि आने वाले समय में उनका नाम भी देश के सफल कारोबारियों में शुमार हो।
पढ़ाई के साथ घर से चला रहा बेकरी, पराग ने शौक को बनाया पहचान
सेक्टर-14 निवासी पराग जैन जहां जेईई मेन्स की तैयारी कर रहा है, वहीं साथ-साथ अपनी बेकरी भी संचालित कर रहा है। पराग ने बताया कि उसे शुरू से ही खाना बनाने का शौक रहा है। करीब दो साल पहले उसने घर पर ही केक बनाना शुरू किया। इसके लिए उसने सोशल मीडिया की मदद ली और धीरे-धीरे इस कला में निपुण हो गया। जब लोगों को उसके बनाए केक पसंद आने लगे तो उसने इन्हें बेचने की शुरुआत कर दी। मांग बढ़ने के साथ उसने पेस्ट्री, ब्राउनी, स्विस रोल और केक पॉप्स जैसे अन्य उत्पाद भी बनाने शुरू किए। पराग ने बताया कि इस काम में उसके परिवार का भी पूरा सहयोग मिलता है। वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपने उत्पाद बेच रहा है। उसका सपना है कि भविष्य में उसका यह व्यवसाय और अधिक फले-फूले।
विज्ञापन
आर्ट एंड क्राफ्ट के शौक ने दिलाई पहचान, इशिका बना रही हस्तनिर्मित आभूषण
फतेहाबाद निवासी इशिका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है और इसके साथ-साथ हस्तनिर्मित आभूषण भी तैयार कर रही है। इशिका ने बताया कि उसे शुरू से ही आर्ट एंड क्राफ्ट का शौक रहा है। एक बार उसने अपनी मां के लिए चूड़ियां बनाई थीं, जो उन्हें बेहद पसंद आईं। इसके बाद इशिका ने सोशल मीडिया के जरिए हस्तनिर्मित आभूषणों के बारे में जानकारी जुटाई और घर पर ही इन्हें बनाना शुरू कर दिया। फिलहाल वह झूमके, हार, ब्रेसलेट के अलावा मोबाइल एक्सेसरीज भी तैयार कर रही है। इशिका अपने उत्पाद ‘अरोरा क्राफ्ट’ नाम से बेच रही है।
सिलाई छोड़ी, हुनर को चुना...सरोज के आभूषण दूसरे राज्यों तक पहुंचे
अमरदीप कॉलोनी निवासी सरोज भी हस्तनिर्मित आभूषणों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। सरोज ने बताया कि वह लंबे समय तक सिलाई का काम करती रहीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें यह काम छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने हस्तनिर्मित आभूषण बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया से जानकारी ली और जयपुर जाकर इस कला को सीखा। वर्तमान में सरोज हस्तनिर्मित कुंदन ज्वेलरी, फैब्रिक ज्वेलरी, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, फ्लावर ज्वेलरी और बीडिड ज्वेलरी तैयार कर रही हैं। उनके बनाए उत्पाद पंजाब, गुजरात, ओडिशा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों तक भी भेजे जा रहे हैं।