फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Flight to Ayodhya delayed by one hour

Hisar News: एक घंटा देरी से भरी अयोध्या की उड़ान

Sat, 26 Apr 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 26 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Flight to Ayodhya delayed by one hour
हिसार। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से शुक्रवार को अयोध्या की उड़ान एक घंटा देरी से रवाना हुई। इससे पहले दिल्ली से आने वाली उड़ान भी निर्धारित समय के बाद यहां पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली से हिसार आने वाली उड़ान शुक्रवार को निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से आई। इस उड़ान से करीब 22 यात्री हिसार आए। देरी की वजह से अयोध्या के लिए भी विमान देरी से सुबह करीब 11:40 बजे रवाना हुआ। इसमें करीब 64 यात्री अयोध्या गए। वहीं, अयोध्या से हिसार वापसी में भी सीट फुल रही। हिसार से दिल्ली की उड़ान में भी करीब 53 यात्री गए।
विज्ञापन

अयोध्या की निशुल्क हवाई यात्रा के लिए 300 बुजुर्गों का पंजीकरण
उधर, अग्रसेन भवन ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करवाने के लिए निशुल्क हवाई यात्रा शुरू की गई है। इसके लिए 300 बुजुर्गों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें से हर सप्ताह पांच बुजुर्गों को भेजा जाएगा। एक वर्ष बाद और बुजुर्गों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed