{"_id":"6a63c093a647b97c590751d7","slug":"five-wards-of-the-city-were-made-shiny-by-running-a-cleanliness-drive-hisar-news-c-21-hsr1020-916591-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सफाई अभियान चलाकर चमकाए शहर के पांच वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सफाई अभियान चलाकर चमकाए शहर के पांच वार्ड
Sat, 25 Jul 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद ने शुक्रवार को शहर के पांच वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया। शहर को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के तहत वार्ड नंबर 8, 12, 21, 26 और 27 की गलियों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों और खाली पड़े स्थानों की व्यापक सफाई की गई।
एडीसी और डीएमसी लक्षित सरीन के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया। नालियों में जमा गाद और कचरे को निकालकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
सरीन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि नागरिक जिम्मेदारी भी है। नगर परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से विशेष सफाई अभियान चला रही है, ताकि सभी क्षेत्रों में समान रूप से बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें।खुले में कूड़ा फेंकने से बचें व स्वच्छ हांसी के निर्माण में नगर परिषद का सहयोग करें।