फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five including wife arrested in factory worker's murder case

Hisar News: फैक्टरी कर्मी की हत्या मामले में पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Five including wife arrested in factory worker's murder case
हिसार। पटेल नगर निवासी और एक फैक्टरी में काम करने वाले अनिल की हत्या की वारदात को सीआईए टीम ने सुलझा लिया है। मृतक की पत्नी ने जीजा ध्यानू के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते पति की हत्या करवाई थी। टीम ने मृतक की पत्नी सरला समेत फतेहाबाद के कुलां निवासी ध्यानू, कौशल, सोनू और राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी सरला को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है और बाकियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि 1 मई को जिंदल फैक्टरी में काम करने वाले अनिल का शव सैनिक छावनी के सामने सड़क किनारे झाड़ियों में मिला था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटा मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि जिंदल कंपनी के कर्मचारी पटेल नगर निवासी अनिल की हत्या उसकी पत्नी सरला बाई ने अपने जीजा कुला, टोहाना निवासी ध्यानू के साथ मिलकर थी। सरला बाई का विवाह अनिल के साथ लगभग चार साल पहले हुआ था। सरला बाई और उसके जीजा ध्यानू का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिससे अनिल को आपत्ति थी। सरला बाई और ध्यानू ने योजना अनुसार 30 अप्रैल की रात में कुलां फतेहाबाद निवासी कौशल उर्फ वीशू, सोनू और गुल्लरवाला फतेहाबाद निवासी राजेंद्र उर्फ जिंद्र के साथ मिलकर अनिल को अपनी गाड़ी में बैठा उसके गले में गमछा डाल उसकी हत्या की और शव को सैनिक छावनी के सामने फेंक दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर वारदात को खुलासा किया। आरोपी महिला से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थाना सदर हिसार में मृतक अनिल के पिता पटेल नगर निवासी किशोरी लाल की शिकायत पर हत्या का अभियोग अंकित किया गया। जिसमे कार्रवाई कर उक्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपी महिला सरला बाई को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और बाकी आरोपियों को कल पेश अदालत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed