{"_id":"6429450c384196bb080d6975","slug":"five-died-in-a-horrific-road-accident-in-hisar-of-haryana-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar Accident News: हिसार में सालासर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से टकराई, पांच की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar Accident News: हिसार में सालासर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से टकराई, पांच की मौत, कई घायल
Sun, 02 Apr 2023 02:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:34 PM IST
सार
Accident in Hisar News Today :भीषण सड़क हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इन घायलों को उपचार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में राजगढ़ से 10 किलोमीटर दूर गांव डोकवा के पास शनिवार देर रात 1:00 बजे पिकअप और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में पिकअप में सवार 3 बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक स्याहड़वा और भिरानी गांव के रहने वाले थे। राजगढ़ थाना पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है । जानकारी के अनुसार स्याहड़वा गांव निवासी करण सिंह, उसका भाई विजय, गांव का सोनू और उसके भाई जयवीर का परिवार शनिवार सुबह पूजा अर्चना करने के लिए सालासर गया था। रात को 10:00 बजे पूजा अर्चना करने के बाद सभी पिकअप गाड़ी में सवार होकर गांव के लिए निकले थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: CM मनोहर ने महिला सरपंच की जगह बैठे उसके पति को मंच से उठाया, जनसंवाद कार्यक्रम में ये घोषणा भी की
विज्ञापन
राजगढ़ से 10 किलोमीटर पीछे डोकवा गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप में सवार 60 वर्षीय बिमला, 48 साल की कृष्णा, 2 साल की सृष्टि, 10 साल का अंकित और 13 साल की अंजलि की मौके पर मौत हो गई।
बाकी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चालक सोनू समेत पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस के डीएसपी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ निजी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए।