{"_id":"677ace757796a8a1620bb8d2","slug":"five-days-ultimatum-given-for-arrest-of-accused-of-vandalising-dr-ambedkars-statue-hisar-news-c-21-hsr1005-539305-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया पांच दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया पांच दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
हिसार। गांव कालीरामन में बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में रविवार को भीम आर्मी हिसार नेता एडवोकेट संतलाल आंबेडकर अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 5 दिन का समय दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सूचना मिलने पर गांव पहुंचे जांच अधिकारी रिसाल सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, सरपंच रवि सिवाच ने कहा कि 10 दिन में आंबेडकर भवन की चहारदीवारी को ऊंचा किया जाएगा और यहां सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। संवाद