{"_id":"67cdebfaaf81874bff027480","slug":"five-accused-arrested-in-three-theft-cases-hisar-news-c-21-hsr1005-581930-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चोरी के तीन मामलों में पांच आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चोरी के तीन मामलों में पांच आरोपियों को दबोचा
Mon, 10 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के दानपात्र से नकदी चुराने वाले दो आरोपी काबू
हिसार। जिला पुलिस ने चोरी के तीन मामलों में पांच आरोपियों को दबोचा है। हिसार पुलिस ने गंगवा के बिश्नोई मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी गंगवा निवासी अक्षय और बंसी लाल उर्फ टीनू को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि 8 मार्च को गंगवा निवासी राजेंद्र ने बिश्नोई मंदिर के दान पात्र से 490 रुपये चोरी की शिकायत दी थी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गैस सिलिंडर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
हिसार। अनाज मंडी चौकी पुलिस ने सेक्टर-14 हिसार स्थित मकान से गैस सिलिंडर चोरी करने के दो आरोपी टोहाना फतेहाबाद निवासी जितेंद्र उर्फ सतेंद्र और ऋषि नगर हिसार निवासी ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 6 मार्च को सेक्टर 14 हिसार निवासी वीरेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया था। आरोपी जितेंद्र उर्फ सतेंद्र ने गैस सिलिंडर चोरी कर ओमप्रकाश को बेचा था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेेज दिया गया।
चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
हांसी। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी माढ़ा निवासी सुभाष को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने बीते वर्ष पहले थाना शहर के एरिया पुरानी कचहरी के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोटरसाइकिल को बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद बेल पर रिहा किया गया।