फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   five accused arrested to attempt cheating in PTI recruitment written exam

पीटीआई भर्ती परीक्षाः नकल का प्रयास करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुट गई पुलिस

Tue, 25 Aug 2020 01:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, हिसार
अमर उजाला, हिसार Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
five accused arrested to attempt cheating in PTI recruitment written exam
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ पीटीआई शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में नकल करवाने के प्रयास में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दनौदा कला निवासी मंदीप, खांडा खेड़ी निवासी विक्रम, नारनौंद निवासी भूपेंद्र, हिसार के पटेल नगर निवासी सुनीता और बड़छप्पर दनौदा कलां निवासी युद्धवीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजपुल के पर्यवेक्षक की शिकायत पर थाना एचटीएम में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पीटीआई परीक्षा को लेकर शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजपुल में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस दौरान आरोपी मंदीप जैमर ऑपरेटर का कार्ड लगाकर परीक्षा केंद्र में दाखिल हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान मंदीप ने परीक्षार्थी सुनीता को नकल पहुंचाने का प्रयास किया। मगर पर्यवेक्षक व पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने तीन और परीक्षार्थियों के नाम बताए, जिन तक उसे नकल पहुंचानी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विक्रम, भूपेंद्र व युद्धवीर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed