{"_id":"698a23a10ca18d1da000c7ea","slug":"first-stage-exam-of-super-100-tomorrow-15-centres-set-up-hisar-news-c-21-hsr1020-808219-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सुपर-100 की प्रथम चरण परीक्षा कल, 15 केंद्र बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सुपर-100 की प्रथम चरण परीक्षा कल, 15 केंद्र बनाए
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सुपर-100 योजना के तहत प्रथम चरण (लेवल-1) की परीक्षा 11 फरवरी को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए अब तक 4500 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निदेशालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी, जबकि 15 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक 6 फरवरी से सक्रिय है। सोमवार रात 12 बजे तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि परीक्षा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी। लेवल-1 में सफल रहने वाले विद्यार्थियों के लिए लेवल-2 की परीक्षा 2 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल को घोषित होगा। चयनित विद्यार्थियों का बैच 5 मई से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
सुपर-100 योजना के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत होनहार विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष कोचिंग दी जाती है। चयनित विद्यार्थियों के रहने, खाने और पढ़ाई का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है।
हिसार में बनाए गए परीक्षा केंद्र
खंड — स्कूल का नाम
आदमपुर — गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदमपुर।
आदमपुर — गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदमपुर।
अग्रोहा — आरोही स्कूल, अग्रोहा।
बरवाला — गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरवाला नहर कोठी।
बरवाला — गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अनाज मंडी, बरवाला।
बास (हांसी-2) — गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बास।
हांसी — गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हांसी।
हिसार प्रथम — गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जहाजपुल।
हिसार प्रथम — पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गंगवा।
हिसार प्रथम — गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटेल नगर।
हिसार द्वितीय — गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्यनगर।
हिसार द्वितीय — गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुशीला भवन रोड।
नारनौंद — गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारनौंद।
उकलाना — गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उकलाना मंडी।
उकलाना — आरोही स्कूल, उकलाना।
-- -- -- -- -- --
यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों की ओर बढ़ाया गया मजबूत कदम है। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही असली ताकत हैं। शांत मन और सकारात्मक सोच से विद्यार्थी निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे।
- नवीन एलावादी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, हिसार