फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   First death in fourth wave of Corona, 20 new infected found

Hisar News: कोरोना की चौथी लहर में पहली मौत, 20 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
First death in fourth wave of Corona, 20 new infected found
नागरिक अस्पताल में उमड़ी भीड़, लेकिन किसी ने मास्क नहीं पहना। 
हिसार। कोरोना की चौथी लहर में जिले में पहली मौत होने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संक्रमण से ग्रस्त खांडाखेड़ी के 48 वर्षीय किसान ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 20 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चौथी लहर में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 110 पहुंच चुका है। वहीं 87 केस सक्रिय हैं। इनमें से चार निजी अस्पताल में दाखिल हैं, जबकि बाकी का घर पर उपचार चल रहा है। नागरिक अस्पताल में चिकित्सक और स्टाफ के लिए मास्क अनिवार्य है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 26 मार्च से कोरोना की चौथी लहर शुरू चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के केस सामने आने के बाद नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं कि बिना मास्क अंदर न आएं। फिजिशियन और आयुष की ओपीडी में लगातार बुखार, खांसी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दोनों की ओपीडी में 200 से अधिक केस आ रहे हैं। चिकित्सक लोगों को मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन

30 मार्च को करवाया था भर्ती, कैंसर से था ग्रस्त
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले के खांडाखेड़ी गांव का रहने वाले किसान 48 वर्षीय को बुखार, खांसी के चलते 30 मार्च को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जब मरीज की हिस्ट्री जांच की गई तो सामने आया कि किसान कैंसर बीमारी से भी ग्रस्त था। इसके साथ-साथ कोरोना पॉजिटिव था। 10 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक ने कोरोना की दोनों डोज लगवाई हुई थी। उन्होंने बताया कि वीरवार को 20 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। संख्या बढ़कर 110 पर पहुंच गई है, जो नए केस आए हैं उनमें से 4 का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है बाकी होम आइसोलेट हैं। कोरोना संक्रमण के केस आने के बावजूद भी लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी अपना रहे हैं। नागरिक अस्पताल में आने वाले लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं, यहीं हाल बाजारों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में 30 बेड की व्यवस्था

कोरोना के फिर बढ़ते केस को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नोडल सेंटर में फिलहाल आईसीयू युक्त 30 बेड आरक्षित हैं। जरूरत पड़ने पर इसे 200 बेड तक विस्तार दिया जा सकता है। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के प्रशासनिक निदेशक डॉ. आशुतोष शर्मा व एमएस डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि अभी 30 बेड का वार्ड कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित रखा गया है। इन सभी बेड पर ऑक्सीजन व आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। परिसर में दो आक्सीजन टैंक व एक ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील स्थिति में है। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलिंडर भी हैं, जिसे आपात स्थिति में इधर-उधर भेजा जा सकता है। मेडिकल कॉलेज में अभी कोरोना का कोई मरीज भर्ती नहीं है।
जिले में चारों लहर का असर
लहर कब से कब तक संक्रमित मरीज मौत

पहली 30 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2021 तक 17147 327
दूसरी 1 मार्च 2021 से 24 दिसंबर 2021 तक 36855 814
तीसरी 25 दिसंबर 2021 से 25 मार्च 2023 9891 45
चौथी 26 मार्च 2023 से शुरू 110 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed