फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   First case of dengue found in monsoon season

Hisar News: मानसून सीजन में डेंगू का पहला केस मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
First case of dengue found in monsoon season
हिसार। मानसून की बारिश के बाद जिले में डेंगू ने फिर से दस्तक दी है। शनिवार को डेंगू का नया केस मिलने के साथ ही इस सीजन में अब तक मरीजों का आंकड़ा 12 पहुंच चुका है। जिला मलेरिया विभाग की तरफ से डेंगू और मलेरिया पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में जोहड़ व तालाबों में गंबूजिया मछली छोड़ी जा रही है, ये मछली डेंगू के लारवा को खा जाती है। घरों में लारवा मिलने पर अभी तक 3000 से अधिक लोगों को चेतावनी नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि मानसून की बारिश के बाद डेंगू और मलेरिया के फैलने का खतरा अधिक रहता है। इस मौसम में घरों व आसपास पानी जमा हो जाता है, जिसमें लारवा पनपता है। डेंगू के अभी तक 12 और मलेरिया के 9 केस सामने आ चुके हैं। घरों के आसपास एकत्रित पानी में काले तेल का छिड़काव करें।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार आना, सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में गंभीर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना, उल्टी आना और शरीर में खुजली होना।
बचाव
घरों के आसपास एकत्रित पानी में काले तेज का छिड़काव करें।
सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं।
पानी की होथी और कूलरों की नियमित सफाई करें।
लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed