Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Firecrackers were burst in the celebration until midnight, AQI record reached 372, orders were limited to papers

Hisar News: आधी रात तक जश्न में फोड़े पटाखे, एक्यूआई रिकाॅर्ड 372 पर पहुंचा, आदेश कागजों तक सिमटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers were burst in the celebration until midnight, AQI record reached 372, orders were limited to papers
हिसार। दिवाली पर आतिशबाजी का जश्न शहर की हवा पर भारी पड़ा। प्रशासन ने पटाखे चलाने के लिए रात 8 से 10 बजे तक का समय तय किया था लेकिन लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रात 12:30 बजे तक पटाखे फोड़े जिससे आसमान धुएं से ढक गया। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) इस सीजन के रिकॉर्ड स्तर 372 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सोमवार को हल्की हवा चलने से कुछ राहत मिली और औसत एक्यूआई घटकर 297 दर्ज किया गया। जिला प्रशासन ने डीसी के आदेश पर जिले में केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी थी। इसके लिए दो घंटे की समय सीमा निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद रविवार शाम 7 बजे से ही आतिशबाजी शुरू हो गई। रात 10 बजे के बाद भी पटाखे फूटते रहे। रात 12:30 बजे तक सड़कों पर आतिशबाजी जारी रही।
विज्ञापन

निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने और पटाखे जब्त नहीं होने से आदेशों की पालना नहीं हो सकी। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार रविवार को औसत एक्यूआई 372 दर्ज किया गया। रात 8 से 12 बजे के बीच पीएम-2 का स्तर 500 से पार पहुंच गया। पीएम-10 का स्तर भी 305 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी स्मॉग से नहीं मिली राहत
सोमवार को दिनभर शहर में स्मॉग छाया रहा। लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। हार्ट के मरीजों को भी दिक्कतें महसूस हुईं। खांसी और गले में खराश की शिकायत लेकर काफी लोग अस्पताल पहुंचे। दोपहर बाद हल्की हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आई, लेकिन शाम होते-होते फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आठ दिन का एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
9 नवंबर 295
8 नवंबर 372
7 नवंबर 321
6 नवंबर 323
5 नवंबर 333
4 नवंबर 291
3 नवंबर 270
2 नवंबर 207
1 नवंबर 188
पश्चिमी विक्षोभ से रात के तापमान में गिरावट
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हल्की हवा चलने से कुछ राहत मिली है। 10 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पंचकूला और अंबाला में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शेष हरियाणा में इसका खास असर नहीं होगा। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 13 नवंबर को सक्रिय होगा। इससे कुछ जिलों में हल्की बादलवाही या छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed