फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire in a hotel at Hisar

Haryana: हिसार में एक होटल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग; कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Wed, 06 May 2026 05:10 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 06 May 2026 05:10 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार में बुधवार शाम को एक होटल में आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
Fire in a hotel at Hisar
होटल में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद

विस्तार

 रेड स्कवॉयर स्थित होटल डिजायर में बुधवार शाम करीब 4 बजे अचानक आग भड़क गई। होटल की किचन से भड़की यह आग कुछ ही मिनट में होटल की चौथी मंजिल तक पहुंच गई। भीषण आग के चलते होटल में लगे एसी भी ब्लास्ट हो गए। होटल के साथ वाली बिल्डिंग में फंसी एक युवती को चौथी मंजिल से कूदा कर बचाया गया। जिसमें युवती के पांव में चोट लगने पर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


भीषण आग के चलते होटल की पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन आग की चपेट में आ गए। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। होटल डिजायर हिसार के रामपुरा मोहल्ला निवासी वाले शुभम शर्मा का है। आग के समय होटल मालिक मौके पर नहीं थे। आग की घटना के बाद कर्मचारियों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। जब आग ने भीषण रुप धारण कर लिया तब फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। भीषण आग को देख वहां मौजूद ग्राहक भी बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed